Advertisement

जनसुनवाई -: मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने सुनी 100 से अधिक आवेदकों की समस्याएं 70 का मौके पर किया निराकरण

जनसुनवाई -: मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने सुनी 100 से अधिक आवेदकों की समस्याएं 70 का मौके पर किया निराकरण 

संवाददाता गोविन्द दुबे उदयपुरा

नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री पटेल की पहल, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे

मंत्री ने अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं
क्षेत्र के नागरिकों के समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये मध्यप्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंन्द्र शिवाजी पटेल प्रत्येक सोमवार को बरेली शिवाजी सेवा सदन में जनसुनवाई करते हैं। इसी क्रम में सोमवार को मंत्री श्री पटेल ने जनसुनवाई में आए प्रत्येक परिवारजन की समस्याओं और धैर्यपूर्वक सुना। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

जनसुनवाई में उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र से आए लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इनमें भूमि विवाद सरकारी योजनाओं का लाभ, स्थानीय विकास कार्य, और प्रशासनिक स्तर पर लंबित मामलों से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। जनसुनवाई में 100 से अधिक आवेदन आएं जिसमें से लगभग 70 आवेदनों का तत्काल मौके पर निराकरण हुआ और आवेदनों के सम्बंध शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके निराकरण के लिए मंत्री ने निर्देश दिए | में संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर
एक जगह जनता की समस्यायों का हल करने जनसुनवाई में यह अधिकारी रहें मौजूद…..

मंत्री श्री पटेल ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी | जनसुनवाई में मंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं बरेली तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती, नगर परिषद सीएमओ हरिशंकर वर्मा, थाना प्रभारी कपिल गुप्ता, बीएमओ डॉ हेमंत यादव, उपमहाप्रबंधक गोपाल सिंह पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!