Advertisement

अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने वाली थाना पठारी पुलिस टीम का पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान

विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

 अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने वाली थाना पठारी पुलिस टीम का पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान


हत्या के दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित

विदिशा जिले की तहसील कुरवाई के थाना पठारी पुलिस द्वारा ग्राम शहरवासा में हुए अंधे कत्ल का सफल पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का गहन विश्लेषण किया, लगभग 150 से अधिक लोगों से पूछताछ की तथा लगातार दबिश देकर आरोपियों तक पहुँची। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।
इस सराहनीय कार्यवाही के लिए आज दिनांक 08 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


सम्मानित अधिकारी / कर्मचारी:
थाना प्रभारी पठारी – श्री गौरव वाजपेई
थाना प्रभारी पथरिया – श्री ऋतुराज सिंह
प्रभारी साइबर सेल – श्री गौरव रघुवंशी
सउनि केसरी प्रसाद शर्मा
प्रधान आरक्षक जितेंद्र यादव
प्रधान आरक्षक रोहित रैकवार (साइबर सेल)
प्रधान आरक्षक भूपेंद्र चौबे
प्रधान आरक्षक नीरज सिसोदिया
आरक्षक सौरभ दीक्षित
आरक्षक चंद्रहास मालवीय
आरक्षक सत्येंद्र ठाकुर
आरक्षक सचिन जाट
आरक्षक शिशुपाल दांगी
आरक्षक राकेश रावत
आरक्षक रत्नेश अहिरवार
आरक्षक प्रेमेंद्र नामदेव
आरक्षक सोनू राजपूत
आरक्षक अंकुश जाट
आरक्षक सुरेंद्र चौहान

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!