Advertisement

आज 7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत के अलावा किन देशों में आएगा नजर? जानें कब होगा शुरू

भाद्रपद पूर्णिमा की रात 7 सितंबर

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

2025, रविवार को साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई देशों में नजर आएगा। भारत में नजर आने के कारण इस चंद्र ग्रहण का देश में सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण के समय पृथ्वी से चांद खून की तरह लाल और नारंगी नजर आएगा, जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण को ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों दृष्टिकोण से खास माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल का अंतिम चंद्र ग्रहण का आरंभ आज रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगा। इसका मध्य काल रात 11 बजकर 41 मिनट पर रहेगा और समाप्ति रात 1 बजकर 27 मिनट पर होगी। इस तरह यह ग्रहण कुल मिलाकर करीब 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा। जानें आज रात को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत के अलावा किन देशों में आएगा नजर।भारत के अलावा किन देशों में नजर आएगा चंद्र ग्रहणः 7

 

सितंबर, रविवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देगा।

ग्रहण से नौ घंटे पहले शुरू होगा सूतक कालः आज लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से नौ घंटे पूर्व दिन में 12:57 बजे से आरंभ हो जाएगा। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, अनुसार ग्रहण काल में मंत्रों व प्रभु के नामों का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ग्रहण में जपा गया मंत्र सिद्धप्रद होता है। सूतक काल में बाल, वृद्ध और रोगी को छोड़कर अन्य को भोजन करना वर्जित है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!