महुली में बहुत ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया संत शिरोमणि रविदास दास जी का जयंती
(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली के टिकुरा टोला में बहुत ही उत्साह व हर्षोल्लास पूर्वक संत शिरोमणि रविदास जी का जयंती मनाया गया। सबसे पहले भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर व संत शिरोमणी रविदास जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर सभी लोगों के द्वारा पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।कार्यक्रम का संचालन कर रहे मनोज भारती पुर्व विधानसभा अध्यक्ष बसपा दुद्धी के द्वारा किया गया तथा उनके द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी के जिवनी के बारे में विस्तृत बताया गया। तथा कहा गया कि समाज के सभी लोगों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया । आने वाले दिनों में और भी भव्य तरीके से जयंती मनाया जाएगा तथा उनके द्वारा अपने समाज को एक जुट रहने का निवेदन भी किया गया।साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे अपने सम्बोधन में उदय कुमार शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी के द्वारा कहा गया कि संत शिरोमणि रविदास जी निर्गुण भक्ति के अनुयायी थे और ईश्वर की भक्ति में जाति या वर्ग का कोई महत्व नहीं मानते थे। मान्यताओं के अनुसार वे कबीर के समकालीन थे और उन्होंने रामानंद को अपना गुरु माना साथ ही उन्होंने ब्राह्मण दलित या उच निच के भेदभाव को नकारा और कहा – जाति-जाति में जाति जो केतन के पात , रैदास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात। साथ ही सुबेदार प्रसाद के द्वारा भी संत शिरोमणि रविदास जी का जिवनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे शोभनाथ भारती के द्वारा आये हुए सभी समाज के सम्मानित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा गया कि गया
कि समाज को एक मंच पर मजबूती के साथ खड़ा रहना पड़ेगा ताकि समाज को आगे बढ़ाया जा सके।
मुख्य रूप से उपस्थित विनोद कुमार भारती, महेंद्र भारती, जुगुल किशोर भारती, सुरेन्द्र भारती,उदय भारती,विजय भारती, शिवकुमार भारती,नरेश भारती, बबलू,अविलाख भारती, हरिशंकर भारती, अनिल भारती, रामवृक्ष भारती, जुगुल बिहारी, जयप्रकाश, गुड्डू,गनेश,राजा बाबू,सुरज, प्रित कुमार, सखीचंद, कृष्ण कुमार, शेखर,अभिषेक,रवि, मुन्नी देवी,किरन, गायत्री देवी,मंजू देवी,रिखी देवी, सरस्वती देवी,धृतकुमारी देवी, नन्हकी देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

















Leave a Reply