Advertisement

विशेष पुलिस महानिदेशक (जेल) ने विदिशा जिला जेल का किया निरीक्षण

विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

विशेष पुलिस महानिदेशक (जेल) ने विदिशा जिला जेल का किया निरीक्षण

विदिशा आज विदिशा कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने गुलदस्ता भेंट कर विशेष पुलिस महानिदेशक (जेल) श्री वरुण कपूर का स्वागत किया। इसके पश्चात् विशेष पुलिस महानिदेशक ने जिला जेल का निरीक्षण किया और जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की देखभाल, साफ-सफाई, भोजन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा, आपराधिक रिकॉर्ड और जेल में शांति बनाए रखने के तरीकों पर विशेष ध्यान दिया। इस अवसर पर जिला जेल अधीक्षक श्री प्रियदर्शन श्रीवास्तव, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह और रक्षित निरीक्षक श्री भूर सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।
विशेष पुलिस महानिदेशक ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए और जेल में बंदियों के जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!