Advertisement

टीकमगढ़ दिगौडा थाना प्रभारी सहित आरक्षक लाईन अटैच

टीकमगढ़ दिगौडा थाना प्रभारी सहित आरक्षक लाईन अटैच

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार


टीकमगढ़ जिले में एक अपहरण मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी नहीं देने के कारण दिगौड़ा थाना प्रभारी संदीप सोनी और आरक्षक कपिल शर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया है। एसपी मनोहर मंडलोई ने यह कार्रवाई की। मामला 24 अगस्त का है, जब अजीत सिंह ने दिगौड़ा थाने में अपने भाई पंकज के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में अवैध शराब के परिवहन का मुद्दा भी जुड़ा था। थाना प्रभारी संदीप सोनी अपनी टीम के साथ टीकमगढ़ गए।वहां उन्हें नया बस स्टैंड पर एक सफेद ग्रांड विटारा कार में पंकज सेन और उसके साथी संजू राय, संजय राय, अभिलाष राय और मनोज सेन मिले। अनिल राय कलेक्ट्रेट के सामने मिला। दिगौड़ा पुलिस सभी संदिग्धों को थाने ले गई।

अधिकारियों को नहीं दी जानकारी लेकिन थाना प्रभारी ने न तो वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी और न ही दूसरे थाना क्षेत्र में कार्रवाई के लिए अनुमति ली। स्थानीय थाना क्षेत्र को भी इस बारे में नहीं बताया गया। जांच के बाद यह तथ्य सामने आने पर एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करने का आदेश दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!