Advertisement

आईजा महिला विंग का हुआ गठन, प्रदेष अध्यक्ष बनी रूचि चोविष्या जैन 5 अक्टूबर को होने जा रहा पत्रकारो का महा सम्मेलन

आईजा महिला विंग का हुआ गठन, प्रदेष अध्यक्ष बनी रूचि चोविष्या जैन
5 अक्टूबर को होने जा रहा पत्रकारो का महा सम्मेलन

सिरोंज। देवेन्द्र विश्वकर्मा सत्यार्थ न्यूज


़ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएषन आईजा के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया की अनुषंसा पर मध्यप्रदेष आईजा के प्रदेष अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी द्वारा मध्य प्रदेष आईजा महिला विंग का गठन किया। इस अवसर पर रूचि चोविष्या जैन इंदौर को महिला विंग का प्रदेष अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी के साथ डॉक्टर किरण जैन को आईजा महिला विंग का प्रदेष महासचिव एंव किरण रांका आष्टा को प्रदेष उपाध्यक्ष के साथ श्रीमति नम्रता जैन सैनानी को आईजा महिला विंग का प्रदेष महामंत्री नियुक्त किया गया।


उल्लेखनीय है कि पहली बार आईजा द्वारा पत्रकारो की महिला विंग का गठन किया गया है। इस मौके पर महिला विंग की प्रदेष अध्यक्ष रूचि चोविष्या जैन ने कहा कि मध्यप्रदेष में आईजा महिला विंग का संभाग,जिला स्तर पर शीघ्र गठन किया जाएगा। उन्होने कहा कि आगामी 5 अक्टूबर को गुरूवर जगत पूज्य गुरुवर निर्यापक श्रवण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज के सान्निध्य में म.प्र के अषोकनगर जिले में राष्ट्रीय स्तर का पत्रकारो का महासम्मेलन एंव जैन महिला पत्रकारो का सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। उक्त सम्मेलन में देषभर से वरिष्ठ पत्रकारो के साथ राजनेता व आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया कार्यक्रम में विषेष रूप से उपस्थित होगें।

लोकेशन सिरोंज जिला विदिशा
रिपोर्टर देवेन्द्र विश्वकर्मा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!