Advertisement

 पुलिस की त्वरित कार्यवाही – हत्या के प्रयास में फरार 4 आरोपी गिरफ्ता

विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

 पुलिस की त्वरित कार्यवाही – हत्या के प्रयास में फरार 4 आरोपी गिरफ्ता


फरसा, तलवार व डंडों से हमला कर घायल करने वाले आरोपी न्यायालय में पेश

गंजबासौदा थाना करारिया, जिला विदिशा पुलिस ने अपराध क्रमांक 193/25 धारा 109(1), 296, 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना करारिया पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दिनांक 30.06.25 की शाम लगभग 5:30 बजे फरियादी इंसाफ खान अपने बहनोई व भाई के साथ ग्राम हिनोतिया विदिशा में मौजूद थे। इसी दौरान आरोपीगण अजहर खान, मजहर खान, सोहेल खान व आजम खान ने गाली-गलौच करते हुए फरसा, तलवार एवं डंडों से फरियादी, उसके भाई व बहनोई पर जानलेवा हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई। बीच-बचाव करने पर भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट पर थाना करारिया में अपराध क्रमांक 193/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मजहर खान उर्फ छोटू पिता खान मोहम्मद उम्र 37 वर्ष
अजहर खान पिता खान मोहम्मद उम्र 37 वर्ष
सोहेल खान पिता जलाल खान उम्र 25 वर्ष
आजम खान पिता सगीर खान उम्र 37 वर्ष
(सभी निवासी ग्राम काजी हिनोतिया, चौकी खामखेड़ा, थाना करारिया) आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह जादौन, सउनि शांतिलाल काकोडिया, आरक्षक पंकज त्यागी, दीपक गौर, रामसरन यादव, देवेंद्र शाक्य, यशपाल निगम, महिला आरक्षक रक्षा राजपूत एवं सायबर सेल से आरक्षक आनंद की सराहनीय भूमिका रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!