विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री वितरित कर समाजसेवा का दिया संदेश
ब्यूरो चीफ मुकेश पाराशर

जहाजपुर – विधानसभा क्षेत्र राउप्रावि सबलपुरा और राउप्रावि सुंदरगढ़ में विशेष आयोजन किए गए। इस अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता श्री कुलदीप जी मीणा गोरू बाबा का झोपड़ा, उलेला द्वारा विद्यार्थियों के बीच नि:शुल्क शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।
राउप्रावि सबलपुरा में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पेन, कॉपी, पट्टी पहाड़ा वितरित किए गए।
कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को पेन भेंट किए गए।
राउप्रावि सुंदरगढ़ में
कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल, रबर, पट्टी पहाड़ा पुस्तिका दी गई।
कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को कॉपी, पेन, ग्राफ कॉपी और पट्टी पहाड़ा पुस्तिका प्रदान की गई।

यह पहल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के साथ-साथ, उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक और उत्साहित करने वाली साबित हुई।
विद्यालय परिवार ने श्री कुलदीप जी मीणा का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का यह उपहार विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं।
इस आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी खास बना दिया समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में श्री मीणा द्वारा दिया गया यह योगदान निश्चित ही प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

















Leave a Reply