बड़ागांव थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह वर्मा को कलेक्टर टीकमगढ़ द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार

बड़ागांव थाना स्टाफ द्वारा कम हेल्पलाइन में नंबर शिकायतों का निराकरण 100 परसेंट कंप्लीट किया गया गम हुए बालक बालिकाओं को ढूंढने में पुलिस थाना बड़ागांव का जिले में पहला नंबर रहा इस उत्कृष्ट कर के लिए कलेक्टर एवं एसपी द्वारा सम्मानित किया गया थाना प्रभारी को गुमशुदा बालक बालिकाओं को ढूंढने में प्रथम स्थान प्राप्त किया बड़ागांव थाना पुलिस ने
पुलिस अधीक्षक मंडलोई के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस को दृष्टिगत रखते हुए जिले में “ऑपरेशन सुरक्षा संकल्प” के अंतर्गत एक समन्वित गश्ती एवं निगरानी अभियान का संचालन किया गया।
इस विशेष पहल का उद्देश्य आगामी पर्वों – विशेषतः स्वतंत्रता दिवस ,चहल्लुम,जन्माष्टमी के सार्वजनिक आयोजनों – को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा किसी भी संभावित आपराधिक या विघटनकारी गतिविधि को समय रहते नियंत्रित करना है।
अभियान के उद्देश्य:-
* आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना
* संदिग्ध तत्वों एवं असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी
* अपराध की रोकथाम हेतु प्राथमिक स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप
* आमजन में सुरक्षा, विश्वास एवं सहभागिता का वातावरण निर्मित करना

👥 नेतृत्व एवं सहभागिता:-
• विक्रम सिंह कुशवाह – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
• राहुल कटरे – एसडीओपी, टीकमगढ़
• अभिषेक गौतम – एसडीओपी, जतारा
* समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल द्वारा सक्रिय सहभागिता
प्रमुख कार्रवाई एवं निगरानी बिंदु:-
होटल, लॉज एवं धर्मशालाओं का निरीक्षण
– आगंतुकों के पहचान-पत्रों का सत्यापन
– आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन
– स्टाफ से जानकारी लेकर संदिग्ध गतिविधियों का आंकलन
अस्थायी/प्रवासी नागरिकों की जांच
– फेरीवाले, मजदूर एवं बाहरी आगंतुकों के दस्तावेजों का सत्यापन
संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता:-
– शराब दुकानों, मिश्रित आबादी क्षेत्रों एवं पर्वस्थलों पर निगरानी
– अनावश्यक भीड़ का नियमन, शांति भंग करने वालों पर त्वरित कार्रवाई
रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं श्रावण मास जैसे आगामी आयोजनों को देखते हुए पुलिस द्वारा सभी प्रमुख स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिस बल की तैनाती, एंटी रोमियो गश्त दल, तथा सीसीटीवी निगरानी को भी सशक्त किया गया है।
जन संवाद एवं नागरिक सहभागिता
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क रहने, सहयोग बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया है
“आगामी पर्वों के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन पूर्ण सजग एवं सक्रिय है। हम सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं, क्योंकि सुरक्षा तभी संपूर्ण है जब उसमें जनसहभागिता हो। टीकमगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।
















Leave a Reply