Advertisement

सोनभद्र -जलखोरी मन्दिर प्रांगण में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

जलखोरी मन्दिर प्रांगण में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

मन580757830

सोनभद्र। जिले के चतरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बरइल के राजस्व ग्राम जलखोरी में हनुमान जी अंजनी माता मन्दिर प्रांगण में हिंदू कैलेंडर के भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को विगत वर्षों की भांति श्री कृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन का शुभारंभ भव्य भजन-कीर्तन के साथ किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम मन्दिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह जी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अनवरत भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तक मध्यरात्रि तक चलता रहा। भगवान का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से सनातनी संस्कृतियों एवं परंपरानुसार विभिन्न सोहर गीतों की प्रस्तुति, जय-जयकार एवं समस्त विश्व के कल्याण के संकल्प के साथ संपन्न किया गया। इसके पश्चात् प्रसाद के रूप में पंजीरी से युक्त हलवा वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

भगवान श्रीकृष्ण के इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में मन्दिर प्रांगण में डा० इंद्रपाल सिंह, जयशंकर, नारद, राकेश, दयाशंकर, महेंद्र, रामनगीना, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, हिरामणी, जितेंद्र बहादुर सिंह, ओम प्रकाश, श्यामसुंदर, महेंद्र, द्वारिका, अरविंद, राजा सिंह, प्रेमनाथ चौबे, अशोक पाण्डेय, अखिलेश, सुरेश, गोविंद, मनोज, कृष्ण कुमार, सूर्य प्रकाश, ऋषिकेश, रामप्रसाद, एवं युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव अभय पटेल समेत दर्जनों गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!