छात्र व छात्राओं के मनमोहक मंचन के साथ श्री त्रिवेणी माध्यमिक विद्यालय जलोखर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जिला संवाददाता विमल गुप्ता यूपी जनपद कानपुर देहात
जलोखर
सत्यार्थ न्यूज औरैया। श्री त्रिवेणी माध्यमिक विद्यालय जलोखर औरैया में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक एवं अनुशासन प्रमुख संतोष शर्मा के द्वारा झंडारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरिशंकर बौद्ध (पुलिस निरीक्षक) , प्रधानाचार्य हरिदत्त सत्यार्थी , प्रबंधक एवं खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह के साथ अनुशासन प्रमुख संतोष शर्मा, कार्यालय प्रमुख दीपक सर और विद्यालय सलाहकार विमल किशोर गुप्ता एवं डॉ योगेश चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय स्टाफ निहारिका , निधि चौहान, अनामिका गौतम एवं सहयोगी सुमित कुमार सलाही मौजूद रहे। प्रातःकाल छात्रों के द्वारा गांव का भ्रमण कर प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अमर शहीदों के नारों से गूंज उठी जलोखर व कुल्हूपुर की गलियां। बच्चों को बताया गया कि कितने बलिदान व संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली थी।

श्री त्रिवेणी माध्यमिक विद्यालय जलोखर औरैया में सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के अभिनय का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं निक्की, अनुष्का, रिया, आरुषि, रिया कुमारी, काव्या, वर्तिका तथा छात्र गब्बर की भूमिका निभाने वाले रेशू और सांभा के किरदार में लक्ष्य तिवारी के अभिनय को सराहा गया। बाल विवाह नाटक का भी मंचन किया गया जिसे छात्र छात्राओं के साथ अभिवावकों एवं ग्रामीणों द्वारा सराहा गया एवं शिक्षा से जुड़ा भी एक नाटक प्रस्तुत किया गया जिसका संदेश था कि शिक्षा के प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए व अच्छी शिक्षा अपने बच्चों को दिलानी चाहिए। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बहुत से छात्र व छात्राओं ने अपनी कला एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट व मनमोहक मंचन किया। नाटक में निरीक्षक की भूमिका कौशलेंद्र तथा शिक्षक की भूमिका में सत्यम को अच्छे कलाकार की भूमिका निभाने पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। सम्राट कार्तिक, ईशू , पायल, पलक कृष्णा , शिब्बू कलाकारों के साथ अन्य प्रतिभागी छात्र छात्राएं , अभिवावक व सैकड़ों ग्रामीण दर्शक इस सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस समारोह में मौजूद रहे।

















Leave a Reply