Advertisement

नगर पालिका परिषद के संयोजन में भव्य और दिव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन”

सफदर इफरार खान (बाबुल)
13/08/2025
( रिपोर्टर )सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

नगर पालिका परिषद के संयोजन में भव्य और दिव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन”

सत्यार्थ न्यूज़ सुल्तानपुर:

(सुलतानपुर फ्लैश)

यूपी के सुलतानपुर में नगर पालिका परिषद के संयोजन में भव्य दिव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी कुमार हर्ष व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने अतिथियों का बुके व बैच लगाकर स्वागत किया। डीजे पर बज रही देशभक्ति धुनों के साथ जिलाधिकारी, सीडीओ, पालिका अध्यक्ष, सभासद, कर्मचारी व सफाई यूनियन के सदस्य हाथों में तिरंगा लिए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे। यात्रा ने आजादी का संदेश दिया और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम का परिचय दिया।
सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!