महान साहित्यकार, राष्ट्रगान के रचयिता गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जी के पुण्यतिथि पर GPM प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कि।

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 84वीं पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने स्थापित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, जिले के पत्रकारों ने उनके साहित्यिक क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया और उनके अपनी पत्नी मृणालिनी देवी के इलाज हेतु गौरेला पेंड्रा मरवाही के स्थानीय सेनेटोरियम अस्पताल में बिताए गए समय को भी याद किया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला अध्यक्ष असद सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण पांडे, संयुक्त सचिव अजीत गहलोत, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद शर्मा, संतोष नामदेव, मुरारी रैदास, उमेश अग्रवाल, सूरज यादव ,तापस शर्मा ,सौरभ अग्रवाल, सुहेल आलम आदि पत्रकार बंधु गण उपस्थित थे।


















Leave a Reply