अवैध शराब तस्करी पर कुरवाई पुलिस की सख्त कार्रवाई, 01 आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता शिवराज सिंह
कुरवाई

15 लीटर जहरीली कच्ची शराब व मोटरसाइकिल (कुल अनुमानित कीमत रु62000) का मशरूका जप्त
विदिशा जिले में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” के अंतर्गत थाना कुरवाई पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची जहरीली शराब व एक मोटरसाइकिल (कुल अनुमानित कीमत ₹62,000) बरामद की।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
मुखबिर से सूचना मिली कि रूसिया पठार क्षेत्र में एक व्यक्ति लाल रंग की मोटरसाइकिल से अवैध हाथ भट्टी की शराब ले जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए प्रआर. संजय सिंह जादौन ने टीम व पंचगणों के साथ घेराबंदी कर आरोपी गणेशराम पिता गोरेलाल निवासी ग्राम माला को पकड़ लिया। उसके पास से प्लास्टिक की केन में 15 लीटर कच्ची जहरीली शराब व एक प्लेटिना मोटरसाइकिल जप्त की गई।
प्रकरण क्रमांक 342/25 धारा 49(ए) आबकारी अधिनियम के तहत थाना कुरवाई में दर्ज किया गया है।
जप्त मशरूका विवरण:
👉कच्ची शराब – 15 लीटर (कीमत ₹2,000)
👉मोटरसाइकिल – प्लेटिना (कीमत ₹60,000)
👉कुल मशरूका कीमत: ₹62,000/-
इस कार्रवाई में निरीक्षक आर.के. मिश्रा, प्र.आर. संजय सिंह जादौन, प्र.आर. लक्ष्मण सिंह, आर. महेन्द्र, एवं आर. संजय भावर की सराहनीय भूमिका रही।















Leave a Reply