राघवेंद्र बने अध्यक्ष, दिनेश को महासचिव पद की कमान 16 पदों पर 59 प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला
रिपोर्टर मोहम्मद सेबू

सुलतानपुर। बार एसोसिएशन सुलतानपुर के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना के बाद राघवेंद्र प्रताप सिंह को अध्यक्ष और दिनेश दूबे को महासचिव घोषित किया गया। परिणाम आते ही अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई, ढोल-मजीरे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाया गया और मिठाइयों से जीत का जश्न मनाया गया। पूर्व बार अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिशुंडी ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे साधारण सभा की बैठक में सभी विजयी प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
अध्यक्ष पद के नतीजे
राघवेंद्र प्रताप सिंह: 611 वोट (विजयी)
शारदा प्रसाद मिश्र: 378
अमरनाथ यादव: 264
अखिलेश शुक्ल: 250
विजय श्रीवास्तव: 47
बैतुल्ला खान: 40
द्वारिका दूबे: 37
करुणा शंकर दूबे: 36
जय प्रकाश सिंह: 30
संतराम वर्मा: 19
राम बहादुर सिंह: 16
हरिराम तिवारी: 14
महासचिव (सचिव) पद के नतीजे

दिनेश दूबे: 597 वोट (विजयी)
अजय सिंह: 490
सूर्यनाथ यादव: 346
वीरेंद्र प्रताप सिंह: 105
राकेश पांडेय: 99
मदन तिवारी: 85
गिरिजा श्रीवास्तव: 57
व्यास नारायण दूबे: 18
अन्य विजयी प्रत्याशी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: हरीश्वर सिंह (346 वोट)
उपाध्यक्ष: प्रणव द्विवेदी (933 वोट)
कोषाध्यक्ष (ट्रेजरार): वीरेंद्र प्रताप यादव (695 वोट)
सह सचिव (प्रशासन): पुष्पलता मौर्य (709 वोट)
सचिव (खुर्शीद क्लब): अनिल मिश्र (913 वोट)
सह सचिव (पुस्तकालय): विजय पांडेय (966 वोट)
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य: अशोक कुमार शुक्ला, अशोक सिंह विसेन, मनीष तिवारी, जय प्रकाश मिश्र
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य: राजेश शुक्ला, कुलदीप पाठक, ज्ञानेश्वर दूबे, रेखा गुप्ता।

















Leave a Reply