सीएम बोले- जो समय से तेज चलेगा वही जीतेगा, 8 साल पहले कोई निवेश नहीं करना चाहता था
सत्यार्थ न्यूज वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव उत्तर प्रदेश

उन्नाव में देश की पहली चंडीगढ़ AI यूनिवर्सिटी का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया
उन्नाव:-याद करिए 8 साल पहले कोई उत्तर प्रदेश में निवेश नहीं करना चाहता था। कोई सुरक्षित नहीं था न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी। उपद्रव के माहौल में बेहतर भविष्य का निर्माण नहीं हो सकता। आज हमने प्रदेश में ऐसा माहौल बनाया है कि लोग यहां आ रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में देश की पहली AI यूनिवर्सिटी का लोकार्पण करने के बाद मंच से संबोधित किया।
सीएम ने कहा कि कोई भी यूनिवर्सिटी, सोसायटी या देश हो जो समय से तेज चलेगा वही प्रगति के द्वार खोलेगा। सीएम ने चांसलर सतनाम सिंह संधू और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। बोले शिक्षा में नई क्रांति लाने वाली यूनिवर्सिटी उन्नाव वासियों को मिली है।
भाषण के दौरान सीएम का माइक करीब 1 मिनट के लिए बंद हो गया। सही होने के बाद दोबारा भाषण शुरू हुआ। चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा कि पिछले 7-8 सालों में उत्तर प्रदेश ने अद्भुत विकास किया है। वहीं, पाकिस्तान को चुनौती देते हुए बोले कि बॉर्डर पर बैठे हैं सरदार..सुधर जा पाकिस्तान नहीं तो ठोकेंगे बार-बार।

सीएम ने कहा कि ये छात्र सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने पहले साल में एडमिशन लिया है। हमारी सरकार ने 2020 में एक व्यवस्था बनाई कि हम डिजिटली सक्षम बनाने के लिए युवाओं को टेबलेट या स्मार्टफोन देंगे। अब तक 60 लाख युवाओं को सुविधा दी है और 2 करोड़ का लक्ष्य है। उप्र का युवा प्रतिभा और ऊर्जा से भरपूर है।
संस्कारवान युवा की आगे बढ़ेगा उन्होंने छात्रों से कहा जहां अनुशासन खत्म होता है वहां दुस्साशन शुरू होता है। दुस्साशन महाभारत का कारण बनता है और महाभारत सिर्फ विनाश लाता है। एक संस्कारवान युवा ही देश के विकास में सहायक होता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे स्वयं को केवल डिग्री तक सीमित न रखें, बल्कि राष्ट्र निर्माण के एक जिम्मेदार घटक के रूप में खुद को विकसित करें।
नींव के पत्थर दिखाई नहीं देते लेकिन उन्हीं पर निर्माण होते हैं। आप उस नींव के पत्थर के भागीदार बनने जा रहे हैं।
8 साल पहले न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी याद करिए 8 साल पहले कोई उत्तर प्रदेश नहीं आना चाहता था। कोई सुरक्षित नहीं था न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी। उपद्रव के माहौल में बेहतर भविष्य का निर्माण नहीं हो सकता। भविष्य के सुनहरे सपने नहीं बुने जा सकते। इसके लिए उमंग का माहौल बनाना पड़ेगा। हमें उसके लिए बेहतरीन कानून चाहिए। आज प्रदेश में वैसा ही सुरक्षित माहौल है। आज उसी का परिणाम है कि 45 लाख करोड़ के निवेश मिले हैं। 15 लाख करोड़ के प्रस्ताव को जमीन पर उतारा गया है।भारत की वैश्विक स्थिति में सुधार मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले भारत ग्लोबल इन्वेस्टर्स इंडेक्स में 76वें स्थान पर था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2024 में 39वें स्थान पर पहुंच गया है। यह भारत की वैश्विक साख और निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।
पूरी दुनिया सदी की सबसे बड़ी महामारी की चपेट में थी तब हमने पीएम के नेतृत्व में देश के अंदर नेशनल एजूकेशन सिस्टम को लागू करने की तैयारी चल रही थी और उसे लागू भी कर दिया गया। हर जिले में एजूकेशन सिस्टम में अच्छी रैकिंग लेने के लिए एक नई प्रतिस्पर्धा शुरू हुई है। यूपी के दो विवि को ए प्लस रैंकिंग मिली है।
पिछले 8 साल में 23 नए विवि बने हैं। अच्छा करने की तमन्ना के साथ प्रतिस्पर्धा शुरू हुई है। जिन कमिश्नरी में जहां विवि नहीं हैं वहां भी हमने 6 विवि बनाए हैं।

उन्नाव से फूटी थी क्रांति की ज्वाला उन्नाव की जब हम बात करते हैं तो इसे साहित्यिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक द्रष्टि से कलम और कौशल के लिए जाना जाता है। इस जिले को मां गंगा के आशीर्वाद और चंद्रिका देवी मंदिर जैसी पावन धार्मिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने राजा राव राम बक्श सिंह को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए कहा कि यह वही धरती है जहां से ब्रिटिश शासन के विरुद्ध क्रांति की ज्वाला फूटी थी।
सांसद साक्षी महाराज ने चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर सीएम को देकर मंच पर स्वागत किया। लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2500 करोड़ रुपये की लागत से 63 एकड़ में इस यूनिवर्सिटी का निर्माण हुआ है। सीएम ने यूनिवर्सिटी में एसएएस और केपीएमजी के सहयोग से स्थापित दो एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) और सेंटर फॉर यूनिवर्सल बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप (क्यूब) का भी उद्घाटन किया।उद्घाटन समारोह में यूपी सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, टेक्नोलॉजी एवं निवेश मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, सांसद (राज्यसभा) और चांसलर सतनाम सिंह संधू, उन्नाव सांसद साक्षी महाराज, यूनिवर्सिटी के एमडी जय इंदर सिंह संधू और प्रो-चांसलर प्रो. हिमानी सूद सहित देश-विदेश की 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद हैं।20 से ज्यादा कंपनियों ने साइन किए एमओयू चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, केपीएमजी, पीडब्ल्यूसी, एनएसई, एसएएस, क्विक हील और ग्रांट थॉर्नटन जैसी 20 से अधिक भारतीय और वैश्विक कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए हैं। ये कंपनियां यूनिवर्सिटी में इंडस्ट्री-कोलेबोरेटिव प्रोग्राम्स चलाएं
यहां पढ़ाई का तरीका AI पर आधारित होगा और हर स्टूडेंट को AI ट्यूटर मिलेंगे। ये ट्यूटर छात्रों की पढ़ाई, कमजोरी और ताकतों का विश्लेषण करके उन्हें कस्टम लर्निंग मैप देंगे। इससे हर छात्र अपनी गति से सीख सकेगा। सिर्फ कंप्यूटर साइंस नहीं, बल्कि एग्रीकल्चर, साइकोलॉजी, आर्ट्स, कॉमर्स, बिजनेस मैनेजमेंट और मेडिकल फील्ड्स में भी AI का समावेश होगा।
छात्रों को अत्याधुनिक AI लैब्स का एक्सेस, जहां वे मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, डेटा साइंस, NLP और कंप्यूटर विजन जैसी तकनीकों पर काम कर सकेंगे। यहां पर सभी कोर्सेज एआई आधारित टेक्नोलॉजी की मदद से संचालित किए जाएंगे। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 63 एकड़ में बनाई गई है। कैंपस में 45 कोर्स संचालित किए जाएंगे। यहां टीचर्स के साथ रोबोटिक मॉडल्स की भी पढ़ाई में मदद ली जाएगी।















Leave a Reply