थाना अलीगढ़ जंक्शन सराहनीय कार्य
रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा

अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं0 छः से 3.5 वर्षीय बालिका का अपहरण वाली घटना में जीआरपी थाना अलीगढ़ जंक्शन पुलिस टीम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही से मात्र 20 घण्टे में घटना का सफल अनावरण करते हुए बालिका को सकुशल किया गया बरामद एवं अपहरण करने वाले अभियुक्त दम्पत्ति को किया गया गिरफ्तार
दिनांक 20.07.25 को वादी द्वारा थाना अलीगढ़ जंक्शन पर सूचना दी गयी कि दिनांक 19.07.25 को रात्री टिकट लेने के बाद मैं अपनी 3.5 वर्षीय बेटी के साथ दिल्ली जाने वाली ट्रेन का इन्तजार करते समय सो गया था, इसी दौरान कोई अज्ञात मेरी पुत्री को उठाकर ले गया। इस सम्बन्ध में प्र०नि० द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना पर मु०अ०सं० 85/2025 धारा 137 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त संवेदनशील प्रकरण में शीघ्रातिशीघ्र बालिका को सकुशल बरामद कर घटना का अनावरण करने हेतु श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे लखनऊ उ०प्र० के आदेशानुसार, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेलवे प्रयागराज के पर्यवेक्षण में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रेलवे आगरा के कुशल निर्देशन में एवं श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे आगरा/इटावा की देखरेख में 04 टीमें गठित की गयी।
प्रभारी निरीक्षक अलीगढ़ जंक्शन के नेतृत्व में सभी टीमों द्वारा अथक प्रयास करते हुए रेलवे स्टेशन अलीगढ जं० व नगर निगम के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए।
सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को एक महिला व पुरुष रेलवे स्टेशन से बाहर ले जाते हुए दिखाई दिए। शहर के अलग अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज चैक करते हुए रिक्शा, ऑटो चालक व अन्य लोगों से पूछताछ करते हुए जानकारी हुई कि अपहरणकर्ता महिला व पुरुष बच्ची को अपने साथ अपने निज आवास ले गए हैं। दबिश देकर व्यक्ति व महिला को घर से गिरफ्तार कर लिया गया एवं अभियुक्तगण के कब्जे से बच्ची को सकुशल बरामद किया गया।
पूछताछ विवरण
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम महेश यादव तथा महिला ने अपना नाम रुकमणि पत्नी महेश यादव बताया, बालिका का अपहरण करने के सम्बन्ध में बताया कि हमारी शादी को कई वर्ष हो गये थे और हमारे कोई बच्चा नहीं हुआ था। हम किसी काम से स्टेशन गये थे, जहां हमने इस बच्ची को देखा तो हमारे मन में लालच आ गया और हमने उसे उठा लिया और घर ले आये।
गिरफ्तार अभियुक्त
01.महेश यादव पुत्र श्योराज निवासी ग्राम नगला चतुर्भानपुर थाना धनारी जिला सम्भल उम्र 26 वर्ष
02.रुक्मिणी पत्नी महेश यादव निवासी नगला उपरोक्त उम्र 22 वर्ष
गिरफ्तारी का स्थान
मकान अभियुक्त नगला चतुर्भानपुर थाना धनारी जनपद सम्भल।
पुलिस टीम विवरण
1. प्र०नि० संदीप तोमर थाना जीआरपी अलीगढ जं०
2. उ0नि0 अनिल कुमार थाना जीआरपी अलीगढ जं०
3. उ0नि0 मोनू कुमार आर्य थाना जीआरपी अलीगढ जं०
4. उ0नि0 विपिन कुमार थाना जीआरपी अलीगढ जं०
5. उ0नि0 धीरज सिंह आरपीएफ पोस्ट अलीगढ जं०
6. है0का0 209 बृजेश मावी थाना जीआरपी अलीगढ जं०
7. है0का0 758 राजमणि थाना जीआरपी अलीगढ जं०
8. हैका0 1296 सोनवीर सिंह थाना जीआरपी अलीगढ जं०
9. है0का0 558 अवनेश कुमार थाना जीआरपी अलीगढ जं०
10. हे0का0 गजेन्द्र शर्मा आरपीएफ पोस्ट अलीगढ
11. कां संदीप कुमार आरपीएफ पोस्ट अलीगढ
12. म0 हैका0 20 मंजू थाना जीआरपी अलीगढ जं०
13. हैका गौरव सिह आरपीएफ पोस्ट अलीगढ जं०
14. का0 अशोक क्राइम विंग थाना जीआरपी अलीगढ जं०














Leave a Reply