जिला संवाददाता विमल गुप्ता यूपी
कानपुर देहात माती मुख्यालय
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद द्वारा विभिन्न ज्वलंत मामलों को लेकर डीएम को सौंपे गए ज्ञापन

क्रासर जनपद जौनपुर में पत्रकार के विरुद्ध की गई पुलिसिया कार्यवाही के विरोध में राष्ट्रीय पत्र का सुरक्षा परिषद द्वारा मुख्यमंत्री के नामित डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
क्रासर पत्रकार हितार्थ आहूत होने वाली स्थाई समिति की बैठक में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा के पदाधिकारियों के प्रति भाग हेतु की गई मांग
क्रासर अकबरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में पत्रकार भवन हेतु भूमि आवंटन को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
सत्यार्थ न्यूज (कानपुर देहात)। पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के आह्वान पर आज 21 जुलाई 2025 को जनपद जौनपुर के जिला अध्यक्ष तमिल हसन शिबू के विरुद्ध दर्ज झूठे मुकदमे की निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी कानपुर देहात को जिला अध्यक्ष अनूप गौड़, जिला संरक्षक पीयूष दीक्षित, आमंत्रित संरक्षक हनुमान गुप्ता व वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यों की मौजूदगी में सूबे के मुख्यमंत्री के नाम 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इसके साथ ही जिले में पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय पद का सुरक्षा परिषद द्वारा जिलाधिकारी को सदर नगर पंचायत अकबरपुर द्वारा पत्रकार भवन बनाए जाने हेतु भूमि आवंटन किए जाने के संबंध में भी ज्ञापन सौंपा गया है तथा राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद द्वारा जिले में पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखकर आहूत की जाने वाली स्थाई समिति की बैठक में संगठन के पदाधिकारी को प्रतिभाग किए जाने को लेकर जिला अध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। बताते चले की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा जी के आवाहन पर समूचे उत्तर प्रदेश में 18 जुलाई को ज्ञापन कार्यक्रम संपन्न होना था अति वर्षा होने के चलते जनपद कानपुर देहात में कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था जिसके क्रम में आज 21 जुलाई को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेजा गया है जिसमें जनपद जौनपुर के जिला अध्यक्ष तामीर हसन शिबू द्वारा हम फैमिली हॉस्पिटल में व्याप्त अनमिताओं एवं जनहित से जुड़ी खबर को प्रकाशित किया गया यह कार्य पूर्णता लोकतंत्र और पत्रकारिता के मूलभूत कर्तव्यों के अंतर्गत था लेकिन संबंधित संस्थान व प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने जिला अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया जो की प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला रहा है यह न सिर्फ एक पत्रकार की आवाज को दबाने की कोशिश है बल्कि प्रदेश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह है जिसके क्रम में राष्ट्रीय पद का सुरक्षा की ओर से मांग की गई की तामीर हसन शिबू पर दर्ज मुकदमे की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच कराई जाए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रदेश भर के पत्रकारों की सुरक्षा हेतु स्थाई नीति बनाई जाए जिससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुरक्षित रहे। पुलिस द्वारा पत्रकारों के विरुद्ध की जा रही दमनात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। यदि समय रहते न्यायोचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद प्रदेश व्यापी आंदोलन हेतु बाद होगा लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रेस की स्वतंत्रता को बनाए रखने हेतु यह अपेक्षा की जा रही है कि आप आवश्यक व त्वरित कदम उठाएंगे। वही परिषद की जिला इकाई द्वारा जिलाधिकारी को जिले में पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखकर सदर नगर पंचायत अकबरपुर द्वारा पत्रकार भवन बनाए जाने हेतु भूमि आवंटन किए जाने के संबंध में भी ज्ञापन सोपा गया है

जिसमें जिलाधिकारी से अपेक्षा की गई है कि वह संबंधित नगर पंचायत को यथोचित दिशा निर्देश जारी करेंगे। इसके साथ ही एक अन्य ज्ञापन में जिलाधिकारी से परिषद के माध्यम से जिला अध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि जिले में पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखकर आहूत की जाने वाली स्थाई समिति की बैठक में संगठन के पदाधिकारी को प्रतिभाग किए जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया जाए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि उत्तर प्रदेश के समूचे जनपद में राष्ट्रीय पद का सुरक्षा परिषद कार्य कर रही है वहीं सरकार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या 480/सू. एवं ज.स.व. प्रेस -42 दिनांक 30 जून 2025 सूचना निदेशक विशाल सिंह द्वारा दी गई सूचना के आधार पर जनपद कानपुर देहात में पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए आयोजित होने वाली स्थाई समिति की बैठक में संगठन के पदाधिकारी को प्रदान करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने वह दिशा निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई है इस दौरान जिला अध्यक्ष अनूप गौड़ जिला, संरक्षक पीयूष दीक्षित, हनुमान गुप्ता, आईटी सेल प्रभारी विमल गुप्ता, महासचिव धीरेंद्र सिंह, सचिव नाहर सिंह, जिला विधि प्रकोष्ठ प्रभारी विनोद सिंह कुशवाहा आमंत्रित पदाधिकारी में लखन पांडेय, विकास मोर्चा के प्रशांत श्रीवास्तव, अरुण कुमार, अमरेत त्रिपाठी, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।

















Leave a Reply