Advertisement

सुसनेर-सांसद रोड़मल नागर आज सुसनेर में कार्यकर्ताओ से करेंगे मुलाकात

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज/
मनीष माली कि रिपोर्ट

सांसद रोड़मल नागर आज सुसनेर में कार्यकर्ताओ से करेंगे मुलाकात

 

सुसनेर। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद रोड़मल नागर पर तीसरी बार भी अपना विश्वास कर राजगढ़ क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित क़िया है। सुसनेर विधानसभा क्षेत्र का जिला तो आगर मालवा है जो देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र में आता है परन्तु आगर जिले की सुसनेर विधानसभा क्षेत्र राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में आता है। इस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से सांसद प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार मुलाकात करने के लिए भाजपा सांसद एवं राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के तीसरी बार भी प्रत्याशी बनने में सफलता प्राप्त करने बाद रोड़मल नागर आज सुसनेर मंडल के समस्त भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी एवं कार्यकर्ताओ से मुलाकात करने के लिए स्थानीय सोयत रोड़ पर स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में आज शनिवार 16 मार्च को दोपहर 1 बजे आएंगे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने देते हुए सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के सभी सुसनेर मण्डल में निवासरत जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, जनपद एवं निकाय जनप्रतिनिधियों, एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
 सांसद रोड़मल नागर

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!