Advertisement

कलेक्टर ने सांदीपनि विद्यालय सुसनेर का किया औचक निरीक्षण, बस संचालन में लापरवाही पर 10 प्रतिशत राशि रोकने के निर्देश

कलेक्टर ने सांदीपनि विद्यालय सुसनेर का किया औचक निरीक्षण, बस संचालन में लापरवाही पर 10 प्रतिशत राशि रोकने के निर्देश

सत्यार्थ न्यूज़
रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान

आगर-मालवा, 16 जुलाई।
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को सांदीपनि विद्यालय, सुसनेर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन भवन की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण एजेंसी को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त कक्षाएं नवीन भवन में ही संचालित करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में संचालित बसों की गहनता से जांच की। उन्होंने प्रत्येक बस में जाकर अग्निशामक यंत्र, सीसीटीवी कैमरे, फर्स्ट एड बॉक्स, सीटिंग व्यवस्था तथा बसों पर प्रदर्शित अनिवार्य सूचनाओं की स्थिति का परीक्षण किया। निर्धारित मानकों में कमियां पाए जाने पर उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को बस संचालन से संबंधित भुगतान की 10 प्रतिशत राशि रोकने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सर्वेश यादव, जिला शिक्षा अधिकारी एम.के. जाटव एवं अतिरिक्त परियोजना समन्वयक दिनेश कुंभकार भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!