Advertisement

गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 131 वारंटी गिरफ्तार

गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 131 वारंटी गिरफ्तार

गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी

गुना (ईएमएस)। पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस ने जिले में एक साथ कॉम्बिंग गस्त कर विभिन्न वारंटों में वर्षों से फरार चल रहे कुल 131 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

कॉम्बिंग गस्त के दौरान हुई कार्रवाई

पुलिस ने 12-13 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ कॉम्बिंग गस्त की। इस दौरान पुलिस टीमों ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश, स्थाई, गिरफ्तारी वारंटियों, इनामी आरोपियों, जिला बदर बदमाशों आदि की तलाश की।

गिरफ्तार वारंटियों की संख्या

– स्थाई वारंटी: 76
– गिरफ्तारी वारंटी: 55

थानावार गिरफ्तारी

– कैंट थाने में 7 स्थाई व 4 गिरफ्तारी वारंटी
– कोतवाली में 7 स्थाई व 5 गिरफ्तारी वारंटी
– बजरंगगढ़ थाने में 5 गिरफ्तारी वारंटी
– म्याना थाने में 4 स्थाई व 8 गिरफ्तारी वारंटी
– बमौरी थाने में 1 स्थाई व 5 गिरफ्तारी वारंटी
– फतेहगढ़ थाने में 2 स्थाई व 7 गिरफ्तारी वारंटी
– सिरसी थाने में 3 स्थाई वारंटी
– राघौगढ़ थाने में 9 स्थाई व 3 गिरफ्तारी वारंटी
– आरोन थाने में 4 स्थाई व 8 गिरफ्तारी वारंटी
– विजयपुर थाने में 2 स्थाई वारंटी
– धरनावदा थाने में 8 स्थाई व 4 गिरफ्तारी वारंटी
– चांचौड़ा थाने में 15 स्थाई वारंटी
– कुम्भराज थाने में 7 स्थाई व 2 गिरफ्तारी वारंटी
– मृगवास थाने में 2 स्थाई व 3 गिरफ्तारी वारंटी
– जामनेर थाने में 2 स्थाई वारंटी
– मधुसूदनगढ़ थाने में 3 स्थाई वारंटी व 1 गिरफ्तारी वारंटी

आगे की कार्रवाई

गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने बताया कि जिले में इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रखी जाएंगी और किसी भी प्रकार के अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाहियां की जाएंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!