अस्थाई रुप से चल रहा है कोन ब्लॉक
देवाटन पंचायत भवन मे सात वर्ष से चल रहे है ब्लॉक का कार्
(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)।
कोन/ सोनभद्र – कोन ब्लॉक बने लगभग सात वर्ष समय व्ययतित गया है फिर अभी तक कोन को स्थाई भवन नहीं मिल सका।भले ही सरकार द्वारा कोन ब्लॉक का दर्जा दे दिया गया हो लेकिन आज भी ब्लॉक अस्थाई रुप से देवाटन पंचायत भवन मे संचालित हो रहा है। जिसके क्रम में स्थानीय लोगों द्वारा बताया कि ब्लॉक का दर्जा जरूर मिला पर स्थाई भवन का अभी तक कोई पता नहीं है। गौरतलब है कि कोन ब्लॉक पहले विकास खण्ड चोपन का हिस्सा था जिसे प्रदेश सरकार द्वारा आदिवासियों व गरीबों के हित में चोपन से अलग कर अस्थाई ब्लॉक का दर्जा तो देकर उल्लेखनीय कार्य किया पर आज भी ब्लॉक का संचालन पंचायत भवन में हो रहा है। यही नहीं बल्कि कोन ब्लॉक के संचालन होने पर कई खण्ड विकास अधिकारी आये और चले गए और वहीं दुर्भाग्य की बात है कि कोन क्षेत्र के आदिवासियों को अभी तक कोन को अपना स्थाई भवन नहीं मिला। जिसके क्रम में स्थानीय निवासी संतोष कुमार जायसवाल, बिहारी प्रसाद यादव, सुनील कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप आदि ने सूबे की प्रदेश सरकार से स्थाई भवन की मांग किया है।

















Leave a Reply