*खबर का असर वैनी से सरई गढ़ रोड में गड्ढे भरने का कार्य शुरू*
*एक सप्ताह पूर्व सत्यार्थ न्यूज ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था*
*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र विकास खंड नगवां में बैनी से सरई गढ़ मार्ग पर हुए गड्ढों से आम जनमानस को आने जाने में हो रही समस्या को देखते हुए सत्यार्थ न्यूज ने एक सप्ताह पूर्व इस मामले को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था जिसको लोक निर्माण खंड -2 के एक्सियन से वार्ता हुई थी जिसको संज्ञान में लेते हुए एक्सियन ने जल्द ही रोड पर बने गड्ढों को भरने की बात कही थी इसके बाद रोड पर बने गड्ढों को भरने का कार्य शुरू हो गया है।
आप को बता दें कि बैनी से सरई गढ़ मार्ग की दूरी लगभग 12 किमी है जिसमे जगह जगह गढ्ढे बन गए थे रोड ज्यादा खराब बैनी से नगांव मोड़ तक हो गया है हल्की सी बरसात में ही गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे राहगीरों को भारी समस्या होती थी अक्सर पैदल आने जाने वाले राहगीरों पर कीचड़ भी उछल कर लग जाता था बाईक से आने जाने वाले लोग फिसलन की वजह से गिर कर चोटिल हो जाया करते थे क्षेत्रीय लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सत्यार्थ मीडिया ने इस मामले को उठाया था जिसको संज्ञान में लेकर विभाग ने गड्ढों को भरने का कार्य कर रहा है गड्ढों के भर जाने से आने जाने वाले राहगीरों को काफी सहूलियत होगी क्षेत्रीय लोगों ने सरकार व विभाग के एक्सियन द्वारा तत्काल संज्ञा न लेने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया है।
वही इसी मामले को लेकर ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह ने भी क्षेत्रीय जेई से वार्ता किया था जिसको संज्ञान में लेते हुए विभाग द्वारा गड्ढों को भरा जाने लगा है।

















Leave a Reply