Advertisement

सिंचाई विभाग कॉलोनी हो रही असामाजिक तत्वो का शिकार, सावन में मनकामनेश्वर मंदिर आने वाले भक्तो को होगी परेशनी

सिंचाई विभाग कॉलोनी हो रही असामाजिक तत्वो का शिकार, सावन में मनकामनेश्वर मंदिर आने वाले भक्तो को होगी परेशनी

मंदिर समिति ने एसडीएम को आवेदन देकर की सम्बंधित विभाग से तारफेंसिंग लगवाने की मांग

सत्यार्थ न्यूज़
संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज कुमार माली सोयत कला 

सुसनेर नगर के वार्ड क्रमांक 10 में स्थित सिंचाई विभाग की कॉलोनी लम्बे समय से असामाजिक तत्वो का शिकार हो रही है। आलम यह है की तारफेसिंग की बाउन्ड्री टूट जाने के कारण मेना रोड से सीधे डाक बंगला रोड तक लोग आना जाना कर रहे है। रात के अंधेरे में असामाजिक तत्व इसका फायदा उठाकर के चोरी व अन्य घटनाओ को अंजाम दे रहे है। कई बार सिंचाई विभाग कॉलोनी मे स्थित श्री मनकामनेश्वर महोदव मंदिर में चोरी की वारदाते भी सामने आ चुकी है। यदि यही स्थिति रही तो फिर कल से शुरू हो रहे सावन माह के दोरान मनकामनेश्वर मंदिर आने जाने वाले भक्तो को काफी परेशानियो का सामना करना पडेगा। ज्यादा परेशानी माता-बहनो को होगी। जिनकी संख्या सावन के चलते मंदिर परिसर में ज्यादा लगी रहती है। ऐसे में बुधवार को श्री मनकामनेश्वर सेवा मंडल समिति ने डग रोड पर स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचकर के सुसनेर एसडीएम सर्वेश यादव को एक लिखित आवेदन देकर के सिंचाई विभाग की काॅलोनी में तारफेसिंग सम्बंधित विभाग से करावाए जाने की मांग की है। इस पर एसडीएम ने सिंचाई विभाग एवं कुंडालिया बांध परियोजना के अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुएं समस्या का समाधान करने की बात कही है।

सिंचाई विभाग की कॉलोनी हो गई लावारिस

क्षेत्र के एक दर्जन से भी अधिक बांधो का संचालन करने वाला सिंचाई विभाग कार्यालय अब लावारिस हो चला है यहां के वर्षो पुराने भवन डिस्मेंटल हो चुके है। बाउन्ड्रीवाल के अभाव में पुरी कॉलोनी में असामाजिक तत्वो का आना जाना हो रहा है। कई बार चोरीयों की वारदाते भी हो चुकी है, लेकिन उसके बाद भी यहां कोई जिम्मैदार ध्यान देने वाला तैयार नहीं है। जल संसाधन विभाग के अधिकांश अधिकारीयो के सेवा निवृत्त होने के बाद से आगर के अधिकारी को यहां के एसडीओ का प्रभार सोप रखा है इसलिए वे कभी-कबार ही यहां के जर्जर भवन में संचालित हो रहे दफ्तर में दिखाई देते है।

लाखो से बना कार्यालय व आवासीय भवन विरान पडे

सिंचाई विभाग कॉलोनी में अब बहुत ही कम कर्मचारी कार्यरत है, यहां बने अधिकांश आवास भवन पुराने होकर क्षतिग्रस्त हो गए है। इसलिए पुरी कॉलोनी पर अब कुंडालिया बांध परियोजना के जिम्मैदारों ने कब्जा कर लिया उन्होने अधिकारीयों के निवास करने के लिए आवास तो बना दिये लेकिन उनमें अभी तक कोई भी निवास नहीं कर रहा है, वही सुरक्षा के लिए जो तारो की बनी हुई बाउन्ड्रीवाल थी वह टूट चुकी है इस वजह से मैना रोड से सिंचाई विभाग कॉलोनी में असामाजिक तत्वो का प्रवेश प्रतिदिन हो रहा है। असामाजिक तत्व इस कालोनी के मुख्य मार्ग के अलावा नवनिर्मित आवासो में भी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को अंजाम दे जाते है। लेकिन उसके बाद भी जिम्मैदार है की इस और ध्यान देने को तैयार नहीं है।

फोटो- 9 सुसनेर 1 इस तरह बाउन्ड्रीवाल के अभाव में मेना रोड से डाब बंगले तक आना जाना करते है लोग।
9 सुसनेर 2 सिंचाई विभाग कॉलोनी में स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर यहां आने वाले श्रृद्धालु असामाजिक तत्वो से है परेशान।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!