*”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 2.0 के तहत थाना प्रभारी रायपुर ने किया वृक्षारोपण,*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757930

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 2.0 के तहत आज दिनांक 09 जुलाई 2025 थाना प्रभारी रायपुर रामदरस ने थाना परिसर में पौधा लगाया इस अवसर पर थाना पुलिस के सभी लोग एवं पर्यावरणप्रेमियों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में योगदान दिया।
थाना परिसर में थाना प्रभारी द्वारा वृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की गई। जनपद के सभी थानों व चौकियों पर प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारीगण द्वारा भी अपने-अपने परिसर में फलदार, छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया गया।
थाना प्रभारी राम दरस ने इस अवसर पर कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं ये न केवल हमारे पर्यावरण को संतुलित करते हैं, बल्कि जीवन के लिए अत्यावश्यक ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। पौधा लगाना बड़ी बात नहीं है पौधे की देखभाल कर उसे बचाए रखना ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करें ताकि ये वृक्ष बनकर आने वाले समय में थाना परिसर को हरित व स्वच्छ बनाए रखें।


















Leave a Reply