Advertisement

चमोली-नलगांव-कफोली-बमियाला निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर एक मैक्स टैक्सी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत 12 अन्य घायल।

http://satyarath.com/

नलगांव-कफोली-बमियाला निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर एक मैक्स टैक्सी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत 12 अन्य घायल।

चमोली- 
रिपोर्ट- घीरज खण्डूडी

शुक्रवार दोपहर को नारायणबगड़ के नलगांव-कफोली-बमियाला निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर एक मैक्स टैक्सी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। जिसमें 13 लोग घायल हो गए। एक घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया।जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि सभी लोग अंत्येष्टि से गांव लौट रहे थे कि रास्ते में ये हादसा हो गया।

शुक्रवार को कफोली गांव में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी।उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए कफोली और गण्डीक के लोग नलगांव घाट पर आए हुए थे.अंतिम संस्कार करने के बाद कुछ लोग मैक्स टैक्सी से वापस गांव लौट रहे थे कि रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत 13 लोग सवार थे जो कि घायल हो गए। सभी घायलों को ऐम्बुलेंस से उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक घायल रघुवीर सिंह(60)पुत्र गबरसिंह ग्राम कफोली की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।

अस्पताल के एमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा विवेक नौटियाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दिनेश सिंह (45)पुत्र बागसिंह (गण्डीक),जयवीर सिंह(49)पुत्र रूपसिंह (कफोली)को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।अन्य घायलों में बलवीरसिंह (30),धर्मेंद्र सिंह (35),उमेदसिंह(62),राजेंद्र सिंह(50))सभी गण्डीक गांव के और दयालसिंह(65),मनवीरसिंह(51),रघुवीर सिंह(58),सचिन(24),चालक कुलदीप(58),दिव्या गुसाईं(18)सभी कफोली गांव के और प्रवीन खत्री(34)नारायणबगड़ का उपचार कर्णप्रयाग में किया जा रहा है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!