रिपोर्टर शिवराज सिंह जिला: विदिशा
पुलिस लाइन विदिशा में 100+ पौधों के साथ “हरियाली महोत्सव” का समापन, एक सप्ताह में कुल 6346 पौधे लगाए गए

पुलिस विभाग की तरफ से जिले भर में 10,000 पौधे लगाने का रखा गया है लक्ष्य
एसपी महोदय व डीएफओ महोदय ने स्वयं किया पौधा रोपण, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 01 से 07 जुलाई तक जिले में “हरियाली महोत्सव” मनाया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 07 जुलाई 2025 को महोत्सव के समापन अवसर पर पुलिस लाइन विदिशा में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी एवं वन मंडलाधिकारी श्री हेमंत यादव द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया और पुलिस लाइन परिसर में 100+ पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, अपर कलेक्टर श्री अनिल डामौर, जिला पंचायत सीईओ श्री ओम प्रकाश सनोडिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह सहित थाना प्रभारी कोतवाली, सिविल लाइन, अजाक, महिला थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी, रक्षित निरीक्षक श्री भूर सिंह चौहान और पत्रकारगण एवं नव आरक्षकों समेत पुलिस स्टाफ ने भी सहभागिता की।
विभिन्न प्रजातियों का किया गया रोपण
🌱 वृक्षारोपण में आम, जामुन, अमरूद, आंवला और शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिनकी देखभाल का सभी ने संकल्प लिया।

🌱 जिले के अन्य स्थानों पर भी आज किया गया वृक्षारोपण:
👉थाना मुरवास प्रभारी श्री राजेश मिश्रा एवं स्टाफ द्वारा लिटिल पार्क में 50 पौधे लगाए गए।
👉थाना यातायात प्रभारी श्री आशीष राय एवं स्टाफ द्वारा 15 पौधे लगाए गए।
👉थाना शमशाबाद प्रभारी श्री वीरेंद्र कुमार एवं स्टाफ द्वारा 15 पौधे लगाए गए।
🌳 हरियाली महोत्सव के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर कुल 10,000 से अधिक पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरे जिले में प्रसारित हुआ।
एसपी विदिशा श्री रोहित काशवानी का संदेश:
विदिशा पुलिस इस अभियान के माध्यम से सभी नागरिकों से अपील करती है कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम ‘एक पेड़ अपनी माँ के नाम’ अवश्य लगाएँ और जिस प्रकार आप अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं, उसी प्रकार उस पौधे की भी देखभाल करें। हम सब मिलकर विदिशा को हरा-भरा और स्वच्छ बनाएँ।” हरियाली महोत्सव के अंतर्गत पुलिस विभाग की ओर से जिलेभर में कुल 10,000 से अधिक पौधे लगाए जाने हैं। विदिशा पुलिस का यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा। आने वाले समय में स्कूलों एवं अन्य संस्थाओं के साथ सामंजस्य बनाकर यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।


















Leave a Reply