(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)।
दुद्धी/सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव निवासी जमुना प्रसाद पुत्र स्व. बच्चा राम साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को जान-पहचान का बताकर फोन किया और एक लिंक भेजकर UPI पासवर्ड पूछ लिया। पासवर्ड साझा करते ही जमुना प्रसाद के एक्सिस बैंक खाते से तीन बार में कुल 99,000 रुपये निकाल लिए गए।पीड़ित के अनुसार, ठग ने पहले 30,000 रुपये, फिर 40,000 और अंत में 29,000 रुपये निकाल लिए। ठगी की पूरी रकम UPI माध्यम से उड़ाई गई।

जमुना प्रसाद ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि उनके खाते से निकाली गई रकम की वसूली कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन ने मामले की जानकारी ली है और जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। आम जनता को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या व्यक्ति से साझा जानकारी न करें।

















Leave a Reply