ग्राम पंचायत धरतीडोलवा गांव में एक प्रेम प्रसंग मे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। (दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
सोनभद्र के विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरतीडोलवा गांव में एक प्रेम प्रसंग मे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। पहले से शादीशुदा चार बच्चों के पिता संजय पासवान ने अपने गांव से सटे बुटवेढवा गांव की ललिता देवी से मंदिर में शादी रचा ली। और ललिता भी शादीशुदा है। और चार बच्चों की मां है इस शादी के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है। जबकि समाज में तीखी प्रतिक्रिया सामने देखने को आई है। ललिता देवी के पति महेंद्र पासवान इस घटना से पूरी तरह से टूट चुके हैं। उन्होंने बताया कि 20 साल पहले उनका विवाह ललिता से हुआ था।चार बच्चों में से एक बेटी को ललित अपने साथ ले गई। जबकि तीन बच्चे महेंद्र पासवान के पास है। महेंद्र पासवान ने बताया कि मैंने उसे बहुत समझाया लेकिन वह नहीं मानी। मेरे बच्चों का क्या होगा। उनकी पढ़ाई परवरिश सब उल्झन में पड गई है।गांव के लोगों के मुताबिक संजय पासवान का इस तरह के विवादों से पुराना नाता रहा है । जैसे उन्होंने झारखंड के पडुआ गांव शांति देवी से शादी किया था।लेकिन कुछ वर्षों में उसे छोड़ दिया। उसके बाद दूसरी शादी मनीषा देवी से की इसके बाद चार बच्चे हुए 17 साल रहने के बाद उसे भी छोड़ दिया उसके बाद अब ललिता देवी को प्रेम जाल में फंसा कर मंदिर में तीसरी शादी कर ली। संजय की दूसरी पत्नी मनीषा देवी ने महापंचायत के दौरान अपना दर्द रोते हुए उन्होंने बताया की मैंने उसकी हर बात मानी लेकिन उसने मेरी और मेरे बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर दी। अब मेरे चार बच्चों का क्या होगा इतना कह कर अचेत अवस्था में बेहोश होकर गिर गई।मौके पर मौजूद गांव की महिलाओं ने उन्हें संभाला। और समाज में यह स्थिति देखकर संजय पासवान को समाज से बहिष्कृत किया। घटना को लेकर पासवान समाज में आक्रोश फैल गया। बीते दिनों हनुमंता गांव में महापंचायत बुलाई गई जिसमें सलैयाडिह मुडिसेमर गंगटी जमुई गढ़वा समेत दर्जनों गांव के लोग पहुंचे। इस समाज की अध्यक्षता झारखंड के बनारसी पासवान ने की। और संचालन महेंद्र पासवान व सुरेंद्र पासवान ने किया।
पंचायत ने सर्वसम्मति से संजय पासवान को समाज से बहिष्कृत करने का निर्णय लिया पंचों ने कहा इस व्यक्ति ने न केवल अपने घर को बर्बाद किया है बल्कि दूसरे परिवारों को भी बर्बाद दिया है ।समाज में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं। इस घटना के बाद गांव के चौराहों गलियों और खेतों मैं भी इसी मामले की चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब घर का जिम्मेदार पुरुष ही ऐसा करेगा तो समाज कैसे चलेगा। संजय पासवान ने मासूम बच्चों की जिंदगी से खेलकर बडी अपराध किया है। इस मामले की शिकायत विण्ढमगंज थाने तक पहुंची। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझने की बहुत कोशिश की गई। लेकिन संजय और ललिता ने स्पष्ट कह दिया कि अब साथ ही रहेंगे पुलिस और परिजनों का लाख कोशिश के बावजूद दोनों अपने फैसले पर डटे रहे
ग्राम पंचायत धरतीडोलवा गांव में एक प्रेम प्रसंग मे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।(

















Leave a Reply