Advertisement

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को अतिथियों ने किया सम्मानित

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को अतिथियों ने किया सम्मानित

सत्यार्थ न्यूज़
रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान

आगर मालवा 5 जुलाई। जिले में 1 मई से 30 जून के मध्य आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में का समापन समारोह शुक्रवार को शासकीय उमावि आगर में आयोजित किया गया। जहां विभिन्न आयु समूह में महिला व पुरुष वर्ग के मध्य बेडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों, टीमों ओर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विधायक मधु गहलोत, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने ट्राफी, प्रमाण पत्र भेंट कर पुरूस्कृत किया गया।


इस अवसर और सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, जिला खेल अधिकारी शक्ति राउत, पवन उचाड़िया जिला खेल प्रशिक्षक, रेम सिंह चौहान ग्रामीण युवा समन्वयक, महेश पाटीदार, सोनू पाटीदार ग्रामीण युवा समन्वयक, शिवांश कौशल प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में विजेता

बेडमिंटन(19 वर्ष पुरूष) प्रतियोगित में प्रथम-श्लोक जैन, श्रैयांश जैन, द्वितीय-अंकित भिलाला, आरव खण्डेलवाल, बेडमिंटन(19 वर्ष महिला) प्रथम- भक्ति कोठारी, टीया चौधरी, द्वितीय- दर्शीता, युक्ता मुखी रही। बेडमिंटन(50 वर्ष से कम पुरुष) प्रथम-लक्ष्मीनारायण चौधरी, प्रियांश गौड़, द्वितीय-रोहन खण्डेलवाल,रेम सिंह चौहान रहे। बेडमिंटन(50 वर्ष से कम महिला) प्रतियोगिता में प्रथम सोनू पाटीदार, नीलम सोनी, द्वितीय-वंदना उमठ, रूचिका परमार रही। बेडमिंटन(50 वर्ष से अधिक पुरुष) प्रथम-विनोद बरगडिया, मनोहर, द्वितीय-पी.एन. परमार, अमजद अली खां रहे। शतरंज(पुरुष) प्रथम-साक्ष्य अटल, द्वितीय-अजय श्रीवास्तव, शतरंज(महिला) प्रथम, प्रेरणा कुंवर


द्वितीय-अंजलि सोनगरा रही। बास्केटबॉल (19 वर्ष से कम पुरुष) प्रथम- एमबीबीसी आगर,द्वितीय-सरस्वति विद्या मंदिर आगर, बास्केटबॉल (19 वर्ष से कम महिला) प्रथम सरस्वति विद्या मंदिर आगर, द्वितीय-पुष्पा कान्वेंट स्कूल आगर रहा। बास्केटबॉल (ओपन पुरुष) प्रथम अश्विन बिलोनिया एवं टीम तथा द्वितीय राधे एवं टीम रही। विजेताओं को अतिथियों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की व खेलों बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!