सोनभद्र के छात्रों के उच्च शिक्षा हेतु विश्वविद्यालय की हो स्थापना – अभय पटेल
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र। हमारा जनपद सोनभद्र, जो कि एक अति पिछड़ा जिला होने के बावजूद भी आकांक्षी जिले के रूप में लगातार तरक्की की ओर अग्रसर है, किन्तु अधिक जन घनत्व वाले क्षेत्रों में छात्र, युवा आज भी उच्च शिक्षा एवं रोजगार से वंचित है, जिसका संज्ञान लेते हुए युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव अभय सिंह पटेल ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष (कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार) व शिक्षा राज्यमंत्री, भारत सरकार आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी से सोनभद्र के वंचित, पिछड़े प्रतिभाशाली छात्रों एवं रोजगार को तरस रहे युवाओं के विकास एवं उत्थान हेतु उन्हें पत्र सौंपकर निम्नलिखित मांग की है –
1- सोनभद्र जिले में एक राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना।
2- विकास खण्ड चतरा के खुज्झा में केन्द्रीय विद्यालय व रामगढ़ में राजकीय पुस्तकालय की स्थापना।
3- विकास खण्ड नगवां में एक कौशल विकास केन्द्र की स्थापना।
4- विधानसभा घोरावल में एक राजकीय महाविद्यालय की स्थापना।
5- विधानसभा रावर्ट्सगंज में एक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना।
6- विकास खण्ड चतरा के जलखोरी में हनुमान जी अंजनी माता मन्दिर प्रांगण व यज्ञस्थल पर हाईमास्ट लाईट की व्यवस्था।
माननीय शिक्षा राज्यमंत्री आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी ने उपरोक्त मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है ताकि सोनभद्र के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु बाहर जाने की आवश्यकता न हो और वो अपने गृह जनपद में रहकर तमाम बुलंदियों को छूने में सक्षम हो सकें।















Leave a Reply