Advertisement

मेकेन कंपनी जिले में करेगी 1000 करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट

मेकेन कंपनी जिले में करेगी 1000 करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट

रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान

कंपनी के पदाधिकारियो की कलेक्टर के साथ हुई मीटिंग….

आगर-मालवा, 2 जुलाई। MacCain फूड इंडस्ट्रीज कम्पनी आगर-मालवा जिले में 1000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट करेगी।
कंपनी के पदाधिकारी की बुधवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के साथ कलेक्टर सभा कक्ष में मीटिंग संपन्न हुई। कलेक्टर ने कम्पनी के पदाधिकारियों को जिले की भौगोलिक स्थिति, और औद्योगिक संभावनाओ की जानकारी दी तथा शासन स्तर से हर संभव सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु आश्वस्त किया।


एमपीआईडीसी के ईडी श्री राजेश राठौर ने जमीन तथा फैसिलिटी के बारे में अवगत करवाया। इसके पश्चात कंपनी के सीईओ एवं टीम द्वारा साइट विजिट कर जिले में इन्वेस्टमेंट का आश्वासन दिया गया।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, एसडीएम आगर मिलिंद ढोके, राजेश अरोड़ा सही संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!