Advertisement

सोनभद्र -*शिक्षक नही आ रहे हैं स्कूल अभिभावकों में रोष,कार्यवाही की मांग*

*शिक्षक नही आ रहे हैं स्कूल अभिभावकों में रोष,कार्यवाही की मांग*

 

*ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने स्कूल प्रभारी पर लगाए सरकारी धन के गबन का आरोप*

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

 

सोनभद्र विकास खंड नगवां के ग्राम पंचायत नंदना के गांव दुल्लहपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक नदारत मिले दो दिन से विद्यालय खुला है लेकिन कोई भी सरकारी अध्यापक विद्यालय नही पहुंच रहे हैं जिससे अभिभावकों में रोष व्याप्त है ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों की लापरवाही से नौनिहाल बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है इससे अक्रोशित ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नंदना अशोक सिंह को दी मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि ने भी शिक्षकों के कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय दुल्लहपुर में दो शिक्षा मित्र, और दो सरकारी अध्यापक नियुक्त है जिसमे इजहार अहमद प्रभारी है सहायक पियूष राज है इस विद्यालय की शिक्षा व्यस्था बेपटरी हो गई है एक महिला शिक्षा मित्र के सहारे विद्यालय का पठन पाठन का कार्य चलता है दूसरा शिक्षा मित्र भी अक्सर गायब ही रहते है। वही प्रभारी इजहार अहमद महीने में दो चार दिन ही आते है आते भी है तो पूरा समय बच्चों को पढ़ाने के बजाय मोबाइल में लगा देते है यही हाल सहायक अध्यापक पियूष राज का भी है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सरकारी धन के गबन व मिड डे मिल में भी भारी अनियमितता का आरोप लगाया है ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि चार महीने से विद्यालय की रंगाई पुताई के लिए धन आया था जिसमें प्रभारी द्वारा आधा अधूरा रंगाई पुताई का कार्य करवाकर सरकारी धन का बदरबाट कर लिया गया है।

वही बच्चों के मध्याह्न भोजन मिड डे मील में भी भारी अनियमितता बरती जा रही है भोजन भी कभी कभार ही बनता अगर बनता भी है तो मीनू के अनुसार नही बनता है।

जब इस मामले को लेकर प्रधान प्रतिनिधि ने खंड शिक्षा अधिकारी से सेल फोन पर वार्ता की गई तो उनका कहना है की आप लोगों के द्वारा जो भी शिकायत अवगत कराना गया है उसपे हम जांच कर के कठोर कार्य वाही करें

 

इस पूरे प्रकरण में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उच्चस्तरीय जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!