विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

ब्राउन शुगर व मोटरसाइकिल सहित दो तस्कर गिरफ्तार – कुल ₹1,40,000 का मशरूका बरामद
विदिशा पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।
दिनांक 30 जून 2025 को रात्रि 20:00 से 23:00 बजे के बीच, उदयगिरि रोड स्थित सुंदर डेयरी के पास दबिश देकर ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त मामले में थाना कोतवाली, विदिशा में अपराध क्रमांक 518/25, धारा 8/21 NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज किया गया
हेमंत चावरिया, पिता मुकेश चावरिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी द्वारकापुरी कॉलोनी, विदिशा
चंद्रभान राजपूत, पिता साहूकार सिंह राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी जयप्रकाश नगर, विदिशा
बरामद मशरूका:
ब्राउन शुगर (पन्नी सहित) – कुल वजन 6.75 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹60,000/-
टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (MP 40 MB 5106) – अनुमानित कीमत ₹80,000/-
कुल मशरूका – ₹1,40,000/- (एक लाख चालीस हजार रुपये)
कार्रवाई में विशेष भूमिका निभाने वाली टीम:
निरीक्षक आनंद राज
उनि रणवीर सिंह
सउनि मुकेश ठाकुर
प्रधान आरक्षक जितेंद्र खटीक
आरक्षकगण: होम सिंह, भूपेंद्र कुर्मी, अरविंद पाठक, आकाश राणा, सचिन सोनी, शिशुपाल डांगी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
















Leave a Reply