विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
पुलिस ने 24 घंटे में लापता नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

विदिशा जिले की तहसील कुरवाई पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत तत्परता दिखाते हुए एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को मात्र 24 घंटे में खोजकर परिजनों को सौंप दिया। यह सराहनीय कार्य पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और संवेदनशीलता को दर्शाता है।
घटना का विवरण:
दिनांक 30.06.2025 को थाना कुरवाई में एक फरियादी ने सूचना दी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना कुरवाई में तत्काल अपराध क्रमांक 293/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की कार्रवाई:
एसपी श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे व एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. मिश्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं पारंपरिक माध्यमों का उपयोग करते हुए सतत प्रयास किए गए। परिणामस्वरूप दिनांक 01.07.2025 को बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर विधिसम्मत प्रक्रिया पूर्ण करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया गया।
टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
निरीक्षक आर.के. मिश्रा (थाना प्रभारी कुरवाई)
उनि. शैलेन्द्र नायक
आरक्षक प्रहलाद लोधी
आरक्षक भानू
आरक्षक नीतेश
महिला आरक्षक डिम्पी
थाना कुरवाई की इस मानवीय एवं संवेदनशील कार्रवाई ने एक परिवार को राहत और समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और दृढ़ किया है।
वर्ष 2025 में अब तक विदिशा पुलिस द्वारा 224 से अधिक लापता/अपहृत नाबालिगों को सकुशल दस्तयाब किया जा चुका है।
















Leave a Reply