Advertisement

परम पूज्य 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 58 वा दीक्षा दिवस भारत भारती संस्कार जैन मंडल द्वारा निशुल्क पौधे वितरित कर मनाया गया।

परम पूज्य 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 58 वा दीक्षा दिवस भारत भारती संस्कार जैन मंडल द्वारा निशुल्क पौधे वितरित कर मनाया गया।

भारत भारती संस्कार जैन मंडल विदिशा एक महिलाओं का करुणामय एवं सेवाभावी संगठन है, जो की निरंतर विदिशा शहर ही नहीं आसपास के ग्रामों में जाकर भी अपनी सेवाएं प्रदान करता है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं अध्यक्ष लायंस क्लब विदिशा लायन अरुण कुमार सोनी के मुख्य आतिथ्य में परम पूज्य महाराज 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी के आज 58 बा दीक्षा दिवस मनाया गया।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि लायन अरुण कुमार सोनी के कर कमलों द्वारा तुलसी जी एवं जामफल के पौधों को निशुल्क दान कराया गया।इस अवसर पर भारत भारती संस्कार जैन मंडल विदिशा ग्रुप की महिलाओं के द्वारा जनसाधारण को विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे एवं तुलसी के पौधे निशुल्क वितरित किए गए। मंडल प्रमुख नीता सर्राफ ने बताया कि प्रतिवर्ष आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के दीक्षा दिवस के अवसर पर पौधे वितरित किए जाते हैं ।लोग बहुत ही कौतूहल एवं उत्सुकता के साथ आकर विभिन्न प्रकार के पौधों को देख रहे थे और अपने मनपसंद पौधे प्रसन्नता के साथ निशुल्क घर ले जा रहे थे। पौधे दान से ग्रुप की महिलाएं अपने अंदर असीम आनंद की अनुभूति कर रही थी। मंडल की सदस्य श्रीमती नीता सर्राफ, नीतू जैन, आरती जैन, संध्या जैन, रुचि जैन, विभा जैन, रश्मि जैन, किरण जैन, बेटी रिया आदि उपस्थित रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!