Advertisement

पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त सूबेदार (अ) श्री किशनलाल कुशवाहा,उप निरीक्षक जयसिंह लोधी,कन्हैया लाल दुबे को दी गई ससम्मान भावभीनी विदाई*

पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त सूबेदार (अ) श्री किशनलाल कुशवाहा,उप निरीक्षक जयसिंह लोधी,कन्हैया लाल दुबे को दी गई ससम्मान भावभीनी विदाई

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार


जिला पुलिस बल टीकमगढ़ में पदस्थ सेवानिवृत्त सूबेदार (अ) श्री किशनलाल कुशवाहा,उप निरीक्षक जयसिंह लोधी,कन्हैया लाल दुबे 30/06/2025 को अपना सेवा काल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम टीकमगढ़ में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने सूबेदार (अ) श्री किशनलाल कुशवाहा,उप निरीक्षक जयसिंह लोधी,कन्हैया लाल दुबे को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं पुलिस मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम, रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान, थाना प्रभारी ट्रैफिक रक्षित निरीक्षक श्री कैलाश पटेल,थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेंद्र छारी, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव , स्टेनो श्री रत्नेश तिवारी,मुख्य लिपिक रामाधार त्रिपाठी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त पुलिस स्टाफ तथा सेवा-निवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके योगदान को सराहा और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!