Advertisement

दतिया : एक्सीडेंट में घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत। 

रिपोर्टर सुधान्शू गोस्वामी

15/03/2024

दतिया

satyarath.com

दतिया ,इंदरगढ़ थाना अंतर्गत नेतुआपुरा के पास गुरुवार की रात रोड एक्सीडेंट हुआ। इस एक्सीडेंट में घायल हुए युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है। साथ ही पुलिस ने एक्सीडेंट के मामले में जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, मिहोना गांव के 26 वर्षीय अमित अवनीश श्रीवास्तव गुरुवार की रात दतिया से वापस अपने गांव लौट रहा था। रास्ते मे नेतुआपुरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार अनिल और रामहेत जाटव के साथ उनकी भिड़ंत हो गई। अनिल और रामहेत जाटव जोनिया गांव से है। इस घटना में तीनों लोग घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए इंदरगढ़ अस्पताल लाया गया था। यहां से अमित की हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सको ने उसके उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!