*सोनभद्र पुलिस का अनवरत प्रहार, थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चुर्क रोड से 01 अदद XUV500 वाहन संख्या OD02BH4005 से गांजा की बड़ी खेप की बरामद*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम द्वारा दिनांक 27.06.2025 को रात्रि में टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर भागे संदिग्ध वाहन की सूचना के आधार पर आज दिनांक 29.06.2025 को समय करीब 03.30 बजे पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चुर्क रोड, बहदग्राम सहिजनखुर्द, महादेव पंचमुखी मंदिर के समीप खोजबीन का प्रयास किया जा रहा था, चुर्क तिराहे से लगभग 500 मीटर चुर्क रोड पर सुनसान स्थान पर खड़े एक ग्रे रंग के वाहन के नजदीक जाकर देखा गया तो वाहन के पास ही दो अज्ञाक लोग घुम रहे थे जिनका पिछा किया गया तो दोनों लोग अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। खड़े वाहन महिंद्रा XUV500, वाहन संख्या OD02BH4005 की जांच की गई तो उसमें 115 पैकेटों में 80 पैकेट 1-1 किलोग्राम और 35 पैकेट 2-2 किलोग्राम के कुल 152.722 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। वाहन की जांच में स्वामी का नाम मोनालिसा नायक पत्नी प्रमोद कुमार नायक निवासी चम्पेश्वर, चसरवाती, कानपुर, कटक, उड़ीसा पाया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0- 687/2025, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
*बरामदगी का विवरण -*
01 अदद XUV500 वाहन संख्या OD02BH4005 में 115 पैकेटों में 80 पैकेट (1-1 किलोग्राम) और 35 पैकेट (2-2 किलोग्राम) के कुल 152.722 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. निरीक्षक अपराध माधव सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. एसओजी प्रभारी बृजेश सिंह जनपद सोनभद्र।
4. उ0नि0 संजय सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
5. उ0नि0 विनोद कुमार यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
6. हे0का0 अभिमन्यू यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
7. हे0का0 अमरजीत यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
8. का0 रितेश पटेल एसओजी।
9. का0 अजीत कुमार एसओजी।
10. का0 प्रेमप्रकाश एसओजी।
11. का0 जयप्रकाश सरोज एसओजी।
12. का0 सत्यम पाण्डेय एसओजी।
13. हे0का0 बहादुर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
14. का0 विशाल गौतम थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।