लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार वह भजनलाल सरकार कि बड़ी सौगात, देशभर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
बांसवाड़ा
पूर्णानंद पांडेय संवाददाता
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तिथि पास में आ रही है जनता को रेवड़ियां बांटने का काम राजस्थान की सरकार हो या भारत सरकार हो अपने-अपने स्तर पर लोगों को लुभाने का कार्य कर रही है इसी क्रम में जहां भारत सरकार ने पेट्रोल के दाम कम किया वहीं राजस्थान सरकार भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की है
लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने फिर लोगों का दिल जीतने के लिए और सत्ता में वापसी के लिएबड़ा ऐलान किया है. सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती का ऐलान किया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है. नई कीमतें 15 मार्च 2024 सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी.
जनता जानना चाहती है कि जब पेट्रोल की कीमतें बढ़ती है तो रात को 12:00 बजे से ही वह कीमती लागु कर दी जाती हैं क्योंकि इसमें धंधे लोगों का फायदा होता है अमीर लोगों का फायदा होता है और सुबह 6:00 बजे से लागू करने पर गरीब लोगों को नुकसान होगा जब सभी कीमतें रात को 12:00 बजे प्रभावित हो जाती हैं तो ऐसी क्या मजबूरी है जो इसके सुबह 6:00 लागू किया जा रहा है
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा, पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये की कमी करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है.
उन्होंने महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता की पंक्तियां भी शेयर कीं. उन्होंने कहा, जब विश्व मुश्किल दौर से गुजर रहा था कि विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया तब भी 1973 के बाद आए पचास साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद पीएम मोदी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आई. भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढ़ाई सालों में 4.65 प्रतिशत कम हुए!
भारत में ईंधन की सप्लाई निरंतर बनी रही, सस्ते दामों पर बनी रही और हमारे कदम निरंतर हरित ऊर्जा की ओर भी बढ़ते रहे. यानि भारत ने Energy Availability, Affordability और Sustainability को बरकरार रखा. भारत इकलौता ऐसा देश था जहां पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े नहीं, बल्कि कम हुए. हमने जहां से हुआ अपने देशवासियों के लिए तेल खरीदा. पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पहले हम 27 देशों से कच्चा तेल खरीदते थे, लेकिन उनके नेतृत्व में अपने देशवासियों को सस्ता पेट्रोल, डीजल और गैस पहुंचाने के लिए इस दायरे को बढ़ाया और अब हम 39 देशों से मोदी के परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए कच्चा तेल खरीदते हैं.















Leave a Reply