Advertisement

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम नई कृषि उपज मंडी आगर में प्रातः 06 बजे से…

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम नई कृषि उपज मंडी आगर में प्रातः 06 बजे से…

सत्यार्थ न्यूज़ लाइव
रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान


आगर मालवा 20 जून। 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम प्रातः 6:00 बजे से नई कृषि उपज मंडी आगर में आयोजित होगा।
जारी पल प्रतिपाल कार्यक्रम अनुसार प्रातः 5:55 बजे सामूहिक योगाभ्यास के लिए सभी सहभागी गण उपस्थित होंगे, प्रातः 6:00 बजे अतिथि गण का आगमन होगा, प्रातः 6.00 से 06.30 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम एवं जनप्रतिनिधियों का उद्बोधन, प्रातः 6:30 बजे से 6:40 तक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण, प्रातः 6:40 से 7:00 तक विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन का सीधा प्रसारण एवं प्रातः 7:00 बजे से 7:45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास किया जाएगा।
कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, शासकीय सेवक, सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं, प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण से बड़ी संख्या सहभागी बनने की अपील की है। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से भी आह्वान किया है कि वे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का अवसर पर शैक्षणिक संस्थाओं या अपने आसपास आयोजित योग कार्यक्रमों में शामिल होकर योग की क्रियाये दोहराए तथा स्वस्थ तन, मन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!