Advertisement

बरेली– की छात्रा इकाई द्वितीय के तीसरे दिन का प्रारंभ लक्ष्य गीत गाकर किया गया

www.satyarath.com

रिपोर्टर शिवानी गौड़ 

जनपद बरेली 

 बरेली की छात्रा इकाई द्वितीय के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन का प्रारंभ मां सरस्वती को नमन करके व लक्ष्य गीत गाकर किया गया ।

satyarath.com

बरेली – शिविर के प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता रखी गई जिसमें इन्होंने मतदान व सड़क सुरक्षा पर पोस्टर बनाएं ।सभी स्वयंसेविकाओं ने इसमें बढ़-चला का हिस्सा लिया और संदेशों सुन्दर पोस्टर बनाएं । कौशल विकास हेतु स्वयंसेविकाओं के लिए मेहंदी लगाने की कला को प्रोत्साहित करने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई ।

शिविर, के द्वितीय सत्र में नारायण इंस्टीट्यूट की असिस्टेंट जनरल मैनेजर डॉ0 उजमा ने छात्रों के व्यक्तित्व विकास हेतु व्याख्यान प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे हम अपने व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों को आत्मनिरीक्षण द्वारा विकसित कर सकते हैं और समाज के लिए एक उदाहरण बन सकते हैं इसके लिए उन्होंने मक्खी और मधुमक्खी का उदाहरण दिया कि कैसे दोनों में अंतर होता है और कैसे एक समाज के लिए अनुपयोगी और दूसरी समाज के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकती हैं। साथ ही कैरियर को लेकर विभिन्न नवीन अवसरों के बारे में भी जानकारी दी।

सत्र के अंत में कार्यक्रम प्रभारी डॉ कोमल मित्तल ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और आगे अगले दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई जलपान के पश्चात शिविर का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया ।आज के शिविर सत्र में प्रियांशी गंगवार, शिवानी गौड़ ,मधुबाला, सुजाता, श्रृष्टि, कल्पना, शोभा, नीतू आदि स्वयंसेविकाओं का विशेष सहयोग रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!