Advertisement

सोनभद्र -*नगवां ब्लॉक के सिकरवार निवासी अजीत कुमार यादव का रेलवे में चयन, क्षेत्र में खुशी का माहौल*

*नगवां ब्लॉक के सिकरवार निवासी अजीत कुमार यादव का रेलवे में चयन, क्षेत्र में खुशी का माहौल*

 

 

*लोगों ने मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार दी बधाई*

 

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकरवार के निवासी मालिक चंद यादव के बड़े सुपुत्र अजीत कुमार यादव का रेलवे ग्रेड -1 के सीनियर इंजिनियर के पद पर चयन होने से गांव से लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार किसान परिवार में जन्में अजीत कुमार यादव की प्रारंभिक शिक्षा ओबरा शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की इंटर की पढ़ाई बीबीएस इंटर कॉलेज तेलियरगंज इलाहाबाद से की बीटेक की पढ़ाई RKGIT गाजियाबाद से संपन्न की शुरू से ही मेघावी छात्र रहे अजीत कुमार यादव ने प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेते थे कठिन परिश्रम से आखिरकार सफलता हासिल करते हुए रेलवे के ग्रेड -1 लेवल -5 में सिग्नल इंजीनियर डिपार्टमेंट में सफलता प्राप्त हुई।

अजीत कुमार यादव ने अपने सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। बेरोजगार युवाओं के बारे अजीत कुमार यादव ने कहा कि छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत लगन और पॉजिटिव सोच रखनी चाहिए और समयबद्ध तरीके से पढ़ाई करनी चाहिए।

खुशी का इजहार करने वालों में परमानंद सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नंदना अशोक सिंह, रोहित सिंह , राम अवध यादव, पूर्व ग्राम प्रधान सिकरवार मुलायम सिंह यादव, सत्यपाल यादव, जिलाजीय यादव, अनिल सिंह, श्यामनारायणं यादव ,क्षेत्र पंचायत सदस्य लालू खरवार, बशिष्ठ यादव ग्राम प्रधान बनबहुआर अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, मोती लाल केशरी, आमडीह प्रधान प्रतिनिधि शुरेस आदि लोग शामिल रहे।और लोगों ने अपने आस पास के सभी मेघावी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करने की बात कही

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!