सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-07.06.2025🕉️
✴️दैनिक ग्रह गोचर – राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
_________________________________
_____आज विशेष______
वास्तु के हिसाब से घर में करें कुछ उपाय, खूब
होगी धन संपन्नता में वृद्धि आयेगी सुख शांति
_________________________________
____दैनिक पंचांग विवरण__
__________________________________
आज दिनांक……………….07.06.2025
कलियुग संवत्……………………5127
विक्रम संवत्……………………. 2082
शक संवत्………………………1947
संवत्सर……………………..श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………उत्तर
गोल……………….. ……….उत्तर
ऋतु………………………….ग्रीष्म
मास………………………….ज्येष्ठ
पक्ष…………………………शुक्ल
तिथि……………… द्वादशी. संपूर्ण (अहोरात्र)
वार…………………………शनिवार
नक्षत्र……….चित्रा. प्रातः 9.40 तक / स्वाति
चंद्रराशि…………….. तुला. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…… वरीयान. प्रातः 11.16 तक / परिघ
करण……….. बव. सायं. 6.04 तक / बालव
_________________________________
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
_________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
_______________________________
सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची
________________________________
सूर्योदय…………….. प्रातः 5.41.44 पर
सूर्यास्त……………..सायं. 7.19.12 पर
दिनमान-घं.मि.से……………. 13.37.28
रात्रिमान……………………..10.22.29
चंद्रोदय……………… 4.00.41 PM पर
चंद्रास्त……………….3.13.28 AM पर
राहुकाल..प्रातः 9.06 से 10.48 तक(अशुभ)
यमघंट…अपरा. 2.13 से. 3.55 तक(अशुभ)
गुलिक………..प्रातः 5.42 से से 7.24 तक
अभिजित….. .मध्या.12.03 से 12.58(शुभ)
पंचक…………………….. आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………….. आज है।
दिशाशूल……………………… पूर्व दिशा
दोष परिहार….. उड़द का सेवन कर यात्रा करें
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
_________________________________
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।
_________________________________
गौधूलिक काल- सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं 12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
_________________________________
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष,वृष,मिथुन,वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या तुला,धनु,मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ,मीन कर्क,सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
दैनिक सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट
________________________________
लग्न ……….वृषभ 21°55′ रोहिणी 4 वु
सूर्य ……….वृषभ 22°19′ रोहिणी 4 वु
चन्द्र ……………तुला 4°44′ चित्रा 4 री
बुध ^ ……मिथुन 1°48′ मृगशीर्षा 3 का
शुक्र …………. मेष 6°37′ अश्विनी 2 चे
मंगल …………… .सिंह 0°6′ मघा 1 मा
बृहस्पति …..मिथुन 5°8′ मृगशीर्षा 4 की
शनि …….मीन 6°44′ उत्तरभाद्रपद 2 थ
राहू * ……कुम्भ 29°3′ पूर्वभाद्रपद 3 दा
केतु * …सिंह 29°3′ उत्तर फाल्गुनी 1 टे
_________________________________
✴️🌄दैनिक लग्न समय सारिणी 🌄✴️
_________________________________
लग्न राशि ***********प्रारंभ – समाप्ति
==========================
वृषभ ……………..05:42 – 06:16
मिथुन …………….06:16 – 08:30
कर्क ………………08:30 – 10:48
सिंह ……………… 10:48 – 13:01
कन्या ……………. 13:01 – 15:14
तुला …………….. .15:14 – 17:31
वृश्चिक …………… 17:31 – 19:48
धनु ………………. 19:48 – 21:53
मकर ……………. .21:53 – 23:38
कुम्भ ……………..23:38 – 25:08*
मीन ……………..25:08* – 26:37*
मेष ………………26:37* – 28:15*
वृषभ …………….28:15* – 29:42*
==========================
अर्द्ध रात्रि उपरांत के समय का सूचक है।
________________________________
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
_________________________________
शुभ………………प्रातः 7.24 से 9.06 तक
चंचल………….सायं. 12.30 से 2.13 तक
लाभ……………..प्रातः 2.13 से 3.55 तक
अमृत…………….प्रातः 3.55 से 5.37 तक
________________________________
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
लाभ……… सायं-रात्रि. 7.19 से 8.37 तक
शुभ……………रात्रि. 9.55 से 11.13 तक
अमृत….. रात्रि.11.13 से 12.30 AM तक
चंचल.रात्रि.12.30 AM से 1.48 AM तक
लाभ….रात्रि. 4.24 AM से 5.42 AM तक
_________________________________
(विशेष – 4 शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9—–12—13
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—30
_______________________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर
________________________________
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
________________________________
09.40 AM तक—–चित्रा——4——-री
04.25 PM तक—-स्वाति——1——-रू
11.11 PM तक—-स्वाति——2——–रे
उपरांत रात्रि तक—-स्वाति——3——-रो
____राशि तुला – पाया रजत___
________________________________
_____आज का दिन____
_______________________________
व्रत विशेष……….निर्जला एकादशी (निंबार्क)
अन्य व्रत………………….. नहीं है।
पर्व विशेष…………………..नहीं है।
दिन विशेष………… विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
पंचक……………………आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………….. आज नहीं है।
खगोलीय…………………. आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग.प्रातः9.40 से रात्रि.5.49* तक
अमृ.सि.योग…………….. आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग…………….. आज नहीं है।
_______________________________
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
________________________________
आज दिनांक……………..8.06.2025
तिथि………..ज्येष्ठ शुक्ला द्वादशी-2 रविवार
व्रत विशेष……………… प्रदोष
अन्य व्रत………… वट सावित्री व्रत प्रारंभ
पर्व विशेष…………………..नहीं है।
दिन विशेष…… विश्व मष्तिष्क ट्यूमर दिवस
दिन विशेष…………..विश्व महासागर दिवस
पंचक…………………..आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)………………आज नहीं है।
खगोलीय…..मृगशिरायां रवि प्रातः 7.18 पर
खगोलीय… बुधोदय पश्चिमे. रात्रि. 8.23 पर
सर्वा.सि.योग…………….. आज नहीं है ।
अमृ.सि.योग…………… आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग……………….आज नहीं है।
________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
________________________________
वास्तु के हिसाब से घर में करें कुछ उपाय,खूब होगी धन संपन्नता में वृद्धि आयेगी सुख शांति
आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं,जिसे घर पर अपनाने से घर के सुख-समृद्धि में हमेशा बरकत होती है,इस उपाय को करने से घर में कभी आर्थिक तंगी नहीं आती है। हम दिन रात कड़ी मेहनत करके पैसा कमाते हैं, लेकिन यदि हमारे लाख कोशिशों के बाद भी पैसा नहीं टिक पाता है, हमें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है या हमारे घर की तरक्की नहीं होती है तो इसका मतलब है, कि हमारे घर में वास्तु दोष है. जिसकी वजह से हमारे पैसों में तरक्की नहीं होती है,Fफऐसे में आज हम आपको घर के वास्तु दोष ठीक करने के कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं. जिससे हमारे घर से वास्तु दोष का प्रभाव खत्म हो जाता है. जिससे हमारे घर के तरक्की के द्वार खुल जाते हैं और हमारे कमाई में बरकत होने लगती है. आइए जानते हैं क्या है वो उपाय? अगर आपके लाखों कमाने के बाद भी आपके पैसों में बरकत नहीं हो रही है तो घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा स्वास्तिक का निशान बनाएं. वास्तु शास्त्र की माने तो ऐसा करने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बरकरार रहती है।,अगर आपके नौकरी में तरक्की नहीं हो रही है या आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है तो शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी और कूबेर जी की तस्वीर एक साथ लगाएं. वास्तु के अनुसार ऐसा करने से लक्ष्मी जी और कुबेर जी की कृपा से घर में कभी रुपये पैसे की कमी नहीं महसूस होती है
अगर आप खूब पैसा कमा रहे हैं इसके बाद भी घर में पैसा नहीं टिक रहा है तो किसी शुभ मुहूर्त दशहरा, दीपावली, रवि-पुष्प योग में एकाक्षी नारियल लाकर इसे लक्ष्मी जी का प्रतिरुप मान कर विधि विधान से पूजा करें. इसके बाद नारियल को लाल रंग के कपड़े में बांधकर पूजा वाले स्थान पर रख दें. आप इस नारियल की नियमित पूजा करते रहें. ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर पर रुपये पैसों में बरकत होनी शुरू हो जाती है। अगर आपका कारोबार मंदा चल रहा है या आप बार-बार घाटे का सौदा कर रहे हैं तो रात को सोने से पहले किसी बर्तन में जौ रख दें. जौ को अगले दिन सुबह किसी जरूरत मंद को दे दें. साथ ही प्रतिदिन सुबह-शाम काले कुत्ते को रोटी और गुड़ खिलाएं. ऐसा कुछ दिन तक लगातार करने से आपको कारोबार में लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.
अगर आप चाहते हैं कि घर में घर में कभी रुपए पैसे की कमी नहीं हो और घर हमेशा धन धान्य से भरा रहे तो घर के पूर्व दिशा में चांदी, पीतल अथवा तांबे से निर्मित पिरामिड को रखें. ऐसा करने से घर का वास्तु दोष समाप्त होता है. साथ ही घर के सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपको खेल-कूद में हिस्सा लेने की ज़रूरत है, क्योंकि चिर यौवन का रहस्य यही है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको ज़रूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। आपको अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताना सीखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप घर में सद्भाव बना पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे. रिश्ते ऊपर स्वर्ग में बनते हैं और आपका जीवनसाथी आज यह साबित कर सकता है। आज का दिन उन चन्द दिनों जैसा है जब घड़ी की सुईयाँ बहुत धीरे-धीरे हिलती हैं और आप लंबे समय तक बिस्तर में पड़े रहते हैं। लेकिन इसके बाद ख़ुद को तरोताज़ा भी महसूस करेंगे और इसकी आपको काफ़ी ज़रूरत भी है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज का रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। अटके कामों के बावजूद बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है। आज आप अपने देश से जुड़ी कुछ जानकारियों को जानकर चकित हो सकते हैं।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
स्वयं को शांत YकेT रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामनाT करें और उनसे सलाह लें। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। साथी आज आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है लेकिन आप उसे पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से वह आपसे नाराज हो सकता है। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफ़ी वक़्त गुज़ारने का मौक़ा मिल सकता है। आपकी चिंताएं आज आपको जीवन का आनंद लेने से आपको रोक सकती हैं।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आएगा इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। प्रेम जीवन की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो किसी तीसरे की बातों को सुनकर अपने साथी के बारे में कोई भी राय न बनाएं। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। संभव है कि घरेलू नौकर की तरफ़ से कोई परेशानी खड़ी हो, जिससे आपके व आपके जीवनसाथी को तनाव संभव है। आज घर पर रहेंगे लेकिन घर की उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज अपनी धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे। इसके बात आप बहुत शान्त और तरोताज़ा महसूस करेंगे।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ। आप जहाँ हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। आज पूरे दिन आप खाली रह सकते हैं और टीवी पर कई फिल्में और प्रोग्राम देख सकते हैं। आपके और आपके जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। टी.वी. देखना टाइम पास करने का एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है परन्तु लगातार देखने से आँखों में दर्द संभव है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। अपने दिन की योजना सावधानी से तय करें। ऐसे लोगों से बात करें, जो आपकी मदद कर सकते हैं। अपने ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौक़ा दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है। अकेलापन कई बार काफ़ी दिक़्क़त भरा हो सकता है, ख़ास तौर से उन दिनों में जब कि आपके पास ज़्यादा कुछ करने के लिए न हो। इससे छुटकारा पाने की कोशिश करें और अपने दोस्तों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपको बाहर का और खुला खाना खाते वक़्त ख़ास तौर पर बचाव पर ध्यान देने की ज़रूरत है। हालाँकि बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है। रात को आज आप अपने किसी करीबी से कई देर तक फोन पर बात कर सकते हैं और अपने जीवन में चल रही बातों को बता सकते हैं।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने फ़ैसले ख़ुद लें। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहस में आपको नहीं पड़ना चाहिए। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज़्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में रमेगा जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का उपयोग करें, जो पहले से आपके पास हैं। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। आज अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकता है लेकिन आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। ख़र्चों में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुज़रेगा। बिना किसी को बताए आज आप घर में छोटी-मोटी पार्टी रख सकते हैं।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज सेहत से जुड़ी समस्याएँ आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। सितारों की मानें तो आज आप अपने दोस्तों के साथ एक बेहतरीन शाम गुज़ारने वाले हैं। बस इतना याद रखें कि कोई भी चीज़ ज़रूरत से ज़्यादा हो तो अच्छी नहीं होती है।
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें। ______________________

















Leave a Reply