गुरुवार का दिन महराजगंज जिले के लिए तबादलों का दिन रहा।
डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा अपर जिलाधिकारी महराजगंज
सुबह पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल हुए, तो दोपहर बाद PCS अफसरों का बड़े स्तर पर तबादला किया गया, महराजगंज में अपर जिलाधिकारी रहे डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा का तबादला कर दिया गया है। अब इनके जगह प्रशांत कुमार भारती होंगे जिले के नए अपर जिलाधिकारी।
सीनियर PCS और महराजगंज के अपर जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा का तबादला हो गया है। उनकी जगह प्रशांत कुमार भारती को नया एडीएम बनाया गया है। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से इस संबंध में गुरूवार को सूचना जारी की गई।
डॉ.पंकज कुमार वर्मा को मथुरा का नया अपर जिलाधिकारी बनाया गया है तो, वहीं प्रशांत कुमार भारती को महराजगंज जिले की नई जिम्मेदारी दी गई है।
PCS प्रशांत कुमार भारती को महाराजगंज का नया A.D.M. (FR) बनाया गया है।
प्रशांत कुमार भारती इससे पहले बुलंदशहर में A.D.M. प्रशासन के पद पर तैनात रह चुके हैं।
एडीएम पंकज कुमार वर्मा मूल रुप से लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले हैं। महराजगंज से पहले वह अम्बेडकर नगर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बिजनौर में विभिन्न पदों पर बखूबी कार्य कर चुके हैं। महराजगंज में एडीएम पद पर यह उनकी दूसरी नियुक्ति थी।
एसपी सोमेंद्र मीना ने किया, आधा दर्जन उप निरीक्षकों का तबादला
गुरुवार की सुबह पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत तथा प्रभावी बनाने के लिये, आधा दर्जन उप निरीक्षकों समेत कुल 49 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है।
लंबे समय से पुलिस लाइन में रहे लगभग दो दर्जन पुलिसकर्मियों को, अब जिले के विभिन्न थानों और चौकियों पर भेजा गया है। इनमें सिपाही, हेड कांस्टेबल और उप निरीक्षक रैंक के अधिकारी शामिल हैं।
तबादले की सूची में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं जो पिछले कई महीनों से पुलिस लाइन में अटैच थे लेकिन उन्हें अब फील्ड में जाकर जनता से सीधे जुड़कर काम करने की जिम्मेदारी दी गई है।
पांच उपनिरीक्षकों का भी तबादला
शाम ढ़लते तक महराजगंज जनपद में तबादलों का सिलसिला बना रहा। एसपी सोमेंद्र मीना ने एक दिन में तबादले का दूसरा आदेश जारी करते हुए पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं।
सत्यार्थ वेब न्यूज
शिवरतन कुमार गुप्ता राज़
महराजगंज