विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
उमंग 2025: खेल, कला और अनुशासन का अनोखा संगम

विदिशा पुलिस एवं जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “उमंग 2025” ग्रीष्मकालीन शिविर 1 मई से 31 मई 2025 तक जिले में विभिन्न स्थानों पर सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। यह शिविर बच्चों के लिए पूर्णतः नि:शुल्क है।
शिविर को दो आयु वर्गों में आयोजित किया गया है:
प्रथम श्रेणी: 3 से 12 वर्ष
द्वितीय श्रेणी: 12 से 18 वर्ष
शिविर का उद्देश्य:
गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों को रचनात्मक, खेलकूद और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों से जोड़कर उनके मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करना।
शिविर में शामिल प्रमुख गतिविधियाँ:
आउटडोर खेल:
हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, हैंडबॉल, लॉन टेनिस, मल्लखंब, बास्केटबॉल, फुटबॉल, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स
इनडोर गतिविधियाँ:
पेंटिंग, ड्राइंग, मेहंदी, कराटे, स्केटिंग, सिलाई-कढ़ाई, ज़ुम्बा/डांस, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन
शिविर स्थल:
विदिशा स्टेडियम, पुलिस लाइन ग्राउंड एवं सामुदायिक भवन
(पुलिस लाइन), विदिशा
शिविर का संचालन पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के निर्देशन एवं रक्षित निरीक्षक श्री भूर सिंह चौहान तथा सूबेदार मेघा शर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उनके सतत पर्यवेक्षण में सभी गतिविधियाँ सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं, जिससे प्रतिभागी बच्चों और अभिभावकों में अत्यंत उत्साह देखा जा रहा है।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया:
इच्छुक प्रतिभागी पोस्टर में उपलब्ध QR कोड को स्कैन कर घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पूर्णतः निःशुल्क है।
‘उमंग 2025’ विदिशा पुलिस की एक रचनात्मक पहल है, जो न केवल बच्चों के समग्र विकास में सहायक है, बल्कि उन्हें सायबर सुरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी जागरूक कर रही है।
















Leave a Reply