अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज
वाराणसी
13.03.2024
अशुतोष सिन्हा एमएलसी सब कुछ ठीक रहा तो पीएम के संसदीय क्षेत्र में कायस्थ बिगाड़ेंगे लोकसभा का सियासी समीकरण, भाजपा से नाराज कायस्थों को साधने में लगी समाजवादी पार्टी

वाराणसी आगामी लोकसभा चुनाव में सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी को शिकस्त देने के लिए एक जबरदस्त दांव खेला है। आशुतोष भाजपा से नाराज कायस्थों के वोटों में सेंधमारी की तैयारी में जुट गए हैं।
आशुतोष सिन्हा जो कायस्थ हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा’
बिजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में उच्चासीन पदों पर एक भी कायस्थ राजनेता का न होना ही कायस्थों की नाराजगी का कारण बन गई है। जिसका राजनैतिक लाभ उठाते हुए आशुतोष सिन्हा ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक पोस्टर लगवाया है। जिसमें लिखा हुआ है कि ‘जो कायस्थ हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा’। इस पोस्टर के माध्यम से सपा एमएलसी ने कायस्थों से सपा में जुड़ने की अपील भी की है।
पोस्टर वायरल होने के बाद वाराणसी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई
औरएमएलसी ने एक टोल फ्री नम्बर पर मिस कॉल देने को कहा है। जिससे सपा में कायस्थों की संख्या को बल मिल सके। हालांकि इस पोस्टर के वायरल होने के बाद से वाराणसी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर बीजेपी इसको चुनाव के पूर्व गंभीरता से नही लेती है, तो वाराणसी लोकसभा सीट पर बड़ी जीत के अंतराल के मंसूबों पर पानी फिर सकता है। बहरहाल यह देखना होगा कि अब बीजेपी इसको लेकर कौन सा पासा खेलती है, जिससे कायस्थ समाज का एक बड़ा बोट बैंक सपा के साधने का प्रयास विफल हो सकेगा।
















Leave a Reply