रिपोर्टर अंकुर कुमार पाण्डेय
सत्यार्थ न्यूज
वाराणसी ,13.03.2024
अवैध निर्माण पर लगेंगे रोक वाराणसी : सैटेलाइट से अवैध निर्माण की करेंगे निगरानी, वीडीए ने विश्वस्तरीय कंपनी के साथ किया अनुबंध

वाराणसी : विकास प्राधिकरण सैटेलाइट के जरिये शहर में अवैध निर्माण की निगरानी करेगा। इसके लिए नवीन तकनीकी मुहैया करने वाली विश्वस्तरीय कंपनी जियोट्रिक के साथ अनुबंध किया गया है। जियोट्रिक कंपनी सैटेलाइट सूचनाओं के आधार पर भवन निर्माण की सबसे सटीक जानकारी और विश्लेषण प्रदान करेगा। इसके माध्यम से प्राधिकरण त्वरित करवाई करते हुए जनपद में अवैध निर्माण को रोकेगा। वहीं राजस्व वसूली में भी वृद्धि होगी।
वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने कहा यह एक ऐतिहासिक पहल है।
वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक पहल है। इस तकनीक के माध्यम से वाराणसी में भवन निर्माण के मानकों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही अवैध निर्माण और भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों पर कानूनी कारवाई का साक्ष्य भी बनेगी। प्राधिकरण की राजस्व वृद्धि और अवैध निर्माण को रोकने की पहल में प्राधिकरण और कंपनी के बीच एचडीएफसी बैंक ने अपनी डिजिटल इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाने और विश्वस्तरीय सेवा की प्रतिबद्धता को निभाते हुए जोनल हेड मनीष टंडन के मार्गदर्शन में इस खर्च को वहन करने की जिम्मेदारी निभाई है।
















Leave a Reply