Advertisement

मरवाही-उत्तर मरवाही मंडल किशन ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है और यह दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है

http://satyarath.com/

उत्तर मरवाही मंडल किशन ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है और यह दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है

मरवाही/ कृषक उन्नति योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रदेश के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो के खाते में 13320 करोड़ रूपए की राशि अंतरित किए। मुख्यमंत्री द्वारा रिमोट का बटन दबाते ही गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के 17 हजार 985 किसानो के खाते में 108 करोड़ 14 लाख 08 हजार 298 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में जमा हो गया।
जिला मुख्यालय बालोद में कृषक उन्नति योजना के तहत आयोजित आदान सहायता राशि वितरण एवं किसान मेला सह प्रदर्शनी का लाइव प्रसारण देखने जिला प्रशासन के सहयोग से कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा जिला एवं ब्लाक मुख्यालयो तथा समिति स्तर पर व्यवस्था की गई थी।
तो वही मरवाही सद्भावना भवन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर और महामंत्री कई जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। उत्तर मरवाही मंडल किशन ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है और यह दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है,
छत्तीसगढ़ प्रदेश किसानो का प्रदेश है, छत्तीसगढ़ धान के कटोरा के नाम से जाना जाता है। जिले के 17 हजार 985 किसानो के खाते में 108 करोड़ 14 लाख रुपये 8 हजार 298 रुपए अंतरित हुआ है

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!